फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा 2020: बॉर्डर पर बहाने बनाकर गंगा में डुबकी लगाने हरिद्वार पहुंचे बाहरी राज्यों के श्रद्धालु, तस्वीरें...

Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima 2020: Other State Devotees Also Come Haridwar for ganga Snan After Making Excuses on border
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब कोविड-19 संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार को बाहरी राज्यों के हजारों श्रद्धालु भी बॉर्डर पर बहाने बनाकर हरिद्वार तक पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। बाहरी राज्यों के नंबरों वाली श्रद्धालुओं की बसों, टेंपो और निजी वाहनों से रोड़ीबेलवाला पार्किंग पैक रही। हरकी पैड़ी से लेकर अन्य घाटों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हुआ। 

Kartik Purnima 2020: Other State Devotees Also Come Haridwar for ganga Snan After Making Excuses on border
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले के बॉर्डरों पर रविवार दोपहर बाद सख्ती की गई, लेकिन कई श्रद्धालु रविवार सुबह ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाहरी राज्यों के यात्रियों को प्रदेश में प्रवेश नहीं होने दिया। हालांकि इस बीच भी बहुत से लोग अलग अलग बहाने बनाकर प्रदेश में दाखिल हुए। वहीं दोपहर बाद बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती भी कम हो गई। ऐसे में बाहरी श्रद्धालु बॉर्डर पर कोई न कोई बहाना बनाकर हरिद्वार तक पहुंचे। 

Kartik Purnima 2020: Other State Devotees Also Come Haridwar for ganga Snan After Making Excuses on border
- फोटो : अमर उजाला

कई बसों पर लोग अस्थि प्रवाह करने भी पहुंचे। अस्थि प्रवाह के साथ लोगों ने घाटों पर डुबकी लगाई। कइयों ने शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर हरिद्वार तक का सफर तय किया। ऐसे में दोपहर एक बजे तक हाईवे किनारे सीसीआर मार्ग स्थित रोड़ीबेवाला पार्किंग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नंबरों वाले वाहनों से पैक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima 2020: Other State Devotees Also Come Haridwar for ganga Snan After Making Excuses on border
- फोटो : अमर उजाला

वाहन खड़े करने के बाद श्रद्धालु हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर गए और स्नान करने के बाद वापस आकर अपने घरों को लौट गए। लखनऊ से पहुंचे सोहन गर्ग ने बताया कि निजी कार से परिवार के साथ रविवार सुबह आ गए थे। गाजियाबाद से बच्चे का मुंडन कराने पहुंचे जगदीश शर्मा ने बताया कि बॉर्डर पर सुबह पुलिस ने पूछताछ की, हरिद्वार आने की बात बोलकर आ गए।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2020: Other State Devotees Also Come Haridwar for ganga Snan After Making Excuses on border
- फोटो : अमर उजाला

बाहरी यात्रियों को रोकने के लिए बॉर्डर पर दिनभर तनातनी के बीच शाम करीब तीन बजे व्यवस्था में ढील दे दी गई। इस बीच विभिन्न बॉर्डर से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे करीब एक हजार बाहरी यात्रियों को वापस लौटाया गया। हालांकि इस दौरान व्यवसायिक वाहनों को नहीं रोका गया। अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंचे लोगों को भी प्रवेश दिया गया। राज्य के लोगों को उनकी आईडी की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed