फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा के रंग: भोले की आस्था के साथ यहां है मोदी-योगी और बुलडोजर कांवड़ का क्रेज, देखें तस्वीरें

Thu, 21 Jul 2022 05:23 PM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jul 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Up youths make Modi yogi and Bulldozer Kanwar by 80 thousand rupees photos
मोदी योगी और बुलडोजर कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। कांवड़ मेले में कांवड़ियों में भोले की आस्था के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जबरदस्त क्रेज है। योगी और मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट, टोपी और कटआउट ही नहीं, बल्कि बुलडोजर बाबा कांवड़ तैयार हो गई है। 23 जुलाई को बुलडोजर कांवड़ हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना होगी। 



कोरोनाकाल में दो साल बाद हो रही कांवड़ यात्रा देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ रही है। कांवड़ यात्रा में अब राजनीतिक रंगत भी चढ़ रहा है। यही कारण है कि इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाबा बुलडोजर कांवड़ भी डिमांड में है।

भोले की ऐसी भक्त: सपना के सपनों में आए महादेव, निकल पड़ी कांवड़ लेने, दर्द भरी दास्तां पढ़ रुकेंगे नहीं आंसू

यूपी के अलीगढ़ से कांवड़ लेने के लिए पहुंचे 20 युवाओं ने कांवड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित किया है। रथ पर चलने वाली कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ की तांडव वाली प्रतिमा लगाई गई है। श्रीराम दरबार लगाया गया है। वहीं दोनों किनारों पर मोदी व योगी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। 

Kanwar Yatra 2022: Up youths make Modi yogi and Bulldozer Kanwar by 80 thousand rupees photos
मोदी योगी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

ओम नमो शिवाय सेवा समिति सदर बाजार मेरठ की ओर से बुलडोजर बाबा कांवड़ तैयार की गई है। बुलडोजर कांवड़ आकर्षण का केंद्र है। 15 फीट ऊंची आठ फीट चौड़ी इस कांवड़ में बुलडोजर की दो आकृतियां लगी हैं।

Kanwar Yatra 2022: Up youths make Modi yogi and Bulldozer Kanwar by 80 thousand rupees photos
बुलडोजर कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ को कारीगर गौरव के नेतृत्व में तैयार किया गया है, जबकि सागर, सोनू, रोहित और गौतम उनके साथ हैं। 20 दिन में तैयार हुई इस कांवड़ पर 80 हजार रुपये खर्च हुए हैं। 23 जुलाई को बुलडोजर कांवड़ हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर मेरठ के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Up youths make Modi yogi and Bulldozer Kanwar by 80 thousand rupees photos
सौ के नोट से तैयार की गई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर के ठीक बगल में स्वास्तिक चिन्ह लगा एक कलश भी रखा गया है। कई मंजिला इस कांवड़ के ठीक नीचे बुलडोजर ऐसे दिखाया गया है मानो कोई कार्रवाई बस होने ही जा रही हो। वहीं, एक युवा ने सौ-सौ के नोट से कांवड़ तैयार की है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Up youths make Modi yogi and Bulldozer Kanwar by 80 thousand rupees photos
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

छोटी हो या बड़ी हर दूसरी कांवड़ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आ रहा है। कई कांवड़ तो तिरंगे रंग में ही तैयार की गई हैं। वहीं कई कांवड़ पर तिरंगे रंग की लाइटें लगाई जा रही हैं। कुल मिलाकर शिवभक्ति के साथ देशभक्ति भी कांवड़ यात्रा में दिख रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed