फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोले की ऐसी भक्त: सपना के सपनों में आए महादेव, निकल पड़ी कांवड़ लेने, दर्द भरी दास्तां पढ़ रुकेंगे नहीं आंसू

Thu, 21 Jul 2022 04:28 PM IST
रेनू सकलानी शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Devotion of Blind Sapna, Mahadev came in dreams and set out to take kanwar, See Photos
कांवड़ लेने निकली सपना - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों के रेले में दिल्ली की दृष्टिबाधित सपना के उत्साह और भोले की भक्ति देखकर हर कोई हैरान है। आंखों की रोशनी नहीं होने के बाद भी सपना ने गंगोत्री से अपनी यात्रा शुरू की है। हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। सपना के सपनों में महादेव आए और उन्हीं की भक्ति में सपना महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगी। सपना के साथ उनके पिता सहारा बनकर चल रहे हैं।

दिल्ली कालकाजी गोविंदपुरी निवासी सपना की उम्र 33 साल है। सपना बचपन से ही एक आंख से देख नहीं पाती थीं। 10 साल पहले दूूसरी आंख की रोशनी भी चली गई। सपना की जिंदगी में अंधेरा छा गया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था अटूट हो गई। सपना के मुताबिक भोलेनाथ उनके सपने में आए थे। उसी दिन उन्होंने प्रण लिया था कि वह सावन में गंगोत्री से यात्रा करेंगी और हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर अभिषेक करेंगी। 
 
Kanwar Yatra 2022: Devotion of Blind Sapna, Mahadev came in dreams and set out to take kanwar, See Photos
कांवड़ लेने निकली सपना - फोटो : अमर उजाला
सपना के साथ उनके पिता रविंद्र गुप्ता हैं। रविंद्र गुप्ता बताते हैं कि सपना की जिद के आगे वह हार गए।
Kanwar Yatra 2022: Devotion of Blind Sapna, Mahadev came in dreams and set out to take kanwar, See Photos
कांवड़ लेने निकली सपना - फोटो : अमर उजाला
वह गंगोत्री से हरिद्वार होकर दिल्ली तक की पैदल कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। वह बताते हैं कि सपना बहुत हिम्मती है। परिवार को उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Devotion of Blind Sapna, Mahadev came in dreams and set out to take kanwar, See Photos
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सपना शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं। सपना ने बताया कि दुनिया बहुत खूबसूरत है।

ये भी पढ़ें...थाने में बेदर्दी:  आपबीती लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बदले रखी गई घिनौनी शर्त, एसओ की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Devotion of Blind Sapna, Mahadev came in dreams and set out to take kanwar, See Photos
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पहले वह एक आंख से देख पाती थी, लेकिन अब वह मन की आंखों से दुनिया को महसूस करती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed