फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: कांवड़ियों का सैलाब उमड़ते ही 'जाम' हुआ हरिद्वार, डीएम ने बाइक से किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Jul 2022 04:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jul 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Heavy Traffic Jam in Haridwar and DM inspects Arrangements from bike photos
कांवड़ यात्रा में बाइक से जायजा लेने निकले डीएम - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ आया। हाईवे से लेकर संपर्क मार्ग पूरी तरह जाम हो गए। हरकी पैड़ी क्षेत्र के बाजार में तिल रखने की जगह नहीं मिली। पार्किंग फुल होने से वाहन सड़कों के किनारे और फ्लाईओवर के नीचे खड़े करने पड़े। जाम में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय भी फंस गए। डामकोठी के पास लाव लश्कर को छोड़कर बाइक के पीछे बैठकर निरीक्षण करने निकल पड़े। 



रविवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय रोजाना की तरह हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले थे। डामकोठी से आगे जाम में उनका वाहन और लाव लश्कर नहीं जा सका। उन्होंने डामकोठी में कांवड़ियों को प्रसाद बांटा और बाइक के पीछे बैठकर कांवड़ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। 

Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा, लैपटॉप को लेकर पुलिस से विवाद होने पर की सड़क जाम, तस्वीरें

जिलाधिकारी ने कहा कि डाक कांवड़ियों का अधिक दबाव होने से हाईइवे और संपर्क मार्ग पैक हो गए। शहर के अंदरूनी इलाकों में स्थिति सामान्य है। जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। हिल बाईपास खुलने से बड़ी राहत मिली है। 

Kanwar Yatra 2022: Heavy Traffic Jam in Haridwar and DM inspects Arrangements from bike photos
कांवड़ यात्रा में बाइक से जायजा लेने निकले डीएम - फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने पर धर्मनगरी में कांवड़ यात्रियों के वाहनों का शोर जोरों से सुनाई पड़ रहा है। बिना साइलेंसर वाले वाहन और प्रेशर हॉर्न हाईवे से गली और मोहल्लों में रहने वाले लोगों के कान फोड़ रहे हैं। इससे धर्मनगरी के लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है।   

Kanwar Yatra 2022: Heavy Traffic Jam in Haridwar and DM inspects Arrangements from bike photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

14 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में पहले चरण में पैदल कांवड़ यात्रियों का कारवां हरकी पैड़ी से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर से निकलने लगा था। कांवड़ पटरी मार्ग से चलने वाली पैदल कांवड़ यात्रा से शहर के लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा था। इससे हाईवे से बाहरी प्रदेशों के लोगों को आने-जाने में भी राहत मिली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Heavy Traffic Jam in Haridwar and DM inspects Arrangements from bike photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

आंतरिक संपर्क मार्गों से स्थानीय लोग भी अपने प्रतिष्ठानों और काम धंधों पर जा पा रहे थे लेकिन दो दिन पहले से शुरू हुई डाक कांवड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी थी। रविवार को तो डाक कांवड़ियों का रेला हाईवे से लेकर शहर के संपर्क मार्गों पर देखने को मिल रहा है। इससे हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर कांवड़ यात्रियों का जन सैलाब नजर आ रहा है। डाक कांवड़ियों के बिना साइलेंसर वाले दोपहिया वाहन हाईवे से लेकर शहर के संपर्क मार्गों और गली-मोहल्लों में घुसे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Heavy Traffic Jam in Haridwar and DM inspects Arrangements from bike photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

साइलेंसर नहीं होने से वाहन खूब जोर से आवाज निकाल रहे हैं। यही नहीं, प्रेेशर हॉर्न भी आमजन के कान फोड़ रहे हैं। अभी दो दिन और शहर के लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भगवान शिव को जलाभिषेक होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed