फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने एक कांवड़िए को पकड़ा, फिर सामने आया सच

Mon, 25 Jul 2022 12:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Kanwar yatra 2022 Bomb alert in Kanwar special train one kanwariya arrested
बम होने की सूचना मिलने पर छानबीन करते बम निरोधक दस्ते - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी।



शराब के नशे में धुत कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची।

ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ता और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए।

Kanwar yatra 2022 Bomb alert in Kanwar special train one kanwariya arrested
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इससे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इससे पुलिस और एजेंसियों ने बड़ी राहत की सांस ली। जीआरपी ने सूचना देने वाले व्यक्ति की छानबीन की।

Kanwar yatra 2022 Bomb alert in Kanwar special train one kanwariya arrested
मथुरा रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। 

ये भी पढ़ें...Sawan Somwar: भोलेनाथ को प्रसन्न करने इस खास शिवालय में उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरों में देखें देवभूमि का नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar yatra 2022 Bomb alert in Kanwar special train one kanwariya arrested
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन
Kanwar yatra 2022 Bomb alert in Kanwar special train one kanwariya arrested
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपीशराब के नशे में था। जिसका देर रात में मेडिकल कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed