फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar: भोलेनाथ को प्रसन्न करने इस खास शिवालय में उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरों में देखें देवभूमि का नजारा

Mon, 25 Jul 2022 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 Shiva devotees arrived for Jalabhishek in pagodas See photos
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आज शिवालयों व देवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के बड़ी संख्या में पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए हरिद्वार में प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। मंदिर के बाद जलाभिषेक के लिए भोलेनाथ के भक्त सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के साथ ही अगले दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि है। ऐसे में धर्मनगरी के शिवमंदिरों व देवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेेंगे।
 

शिवालयों को इसके लिए सजाया गया है। धर्मनगरी के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, दक्ष प्रजापति मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, तिल भांडेश्वर महादेव, कुंडी सोटा मंदिर में सुबह से ही शिवभक्त पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। थाना व कोतवाली प्रभारियों को मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही चेकिंग करने के आदेश भी दिए हैं।

Sawan Somwar 2022 Shiva devotees arrived for Jalabhishek in pagodas See photos
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ की सुसराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Sawan Somwar 2022 Shiva devotees arrived for Jalabhishek in pagodas See photos
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 Shiva devotees arrived for Jalabhishek in pagodas See photos
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति में ही निवास करते है और यही से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते है।

ये भी पढ़ें...खुले रोजगार के द्वार: प्रवासियों के लिए शुरू की गई थी स्वरोजगार योजना, दो साल में पढ़ें कितना हुआ फायदा

 

विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 Shiva devotees arrived for Jalabhishek in pagodas See photos
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाए तो वे प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed