फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभक्ति में डूबी कांवड़ यात्रा, तिरंगे के साथ नजर आए जोशीले शिवभक्त

Tue, 11 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Tue, 11 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
kanwar are with india flag t shirts during yatra
kanwar

आध्यात्म की संदेशवाहक कांवड़ यात्रा में देश भक्ति का जज्बा भी साफ नजर आ रहा है। युवाओं में जहां कांवड़ के साथ तिरंगा लेकर चलने का जोश दिखाई दे रहा है, वहीं तिरंगा छपी हुई टीशर्ट पहने हुए भी कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। मांग को देखते हुए बाजार में तिरंगा बेचने वाली दुकानें भी सज गई हैं। जमकर हो रही बिक्री को देखते हुए दुकानदार तिरंगे का अतिरिक्त स्टॉक मंगाने की तैयारी कर रहे हैं। 

kanwar are with india flag t shirts during yatra
kanwar

हरिद्वार से जलभर कर अपने गंतव्य को रवाना हुए कई कांवड़ियों के बदन पर तिरंगा छपी टी-शर्ट सोमवार को नजर आई। मुजफ्फरनगर निवासी राकेश कुमार के अनुसार उनकी पूरी टोली अपनी कांवड़ के साथ तिरंगा भी लेकर चल रही है। इासका प्रमुख कारण है कि युवाओं में देशभक्ति का जज्बा है।

kanwar are with india flag t shirts during yatra
kanwar

वे इस यात्रा को भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के साथ ही देश को भी समर्पित कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर के ग्राम मनव्वरपुर कलां में कांवड़ लेने आए युवा कांवड़ मेला क्षेत्र में तिरंगा फहराते नजर आए। कांवड़ लेने आए राजेंद्र और वेदपाल, रमेश, राजेंद्र, सुमित, शुभम, समीर आदि ने बताया कि उनके गांव से युवाओं का दल पहली बार कांवड़ लेने आया है। सभी युवा इस यात्रा के बहाने अपनी देशभक्ति के जज्बे को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanwar are with india flag t shirts during yatra
kanwar

उधर बाजार में तिरंगे की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानों पर भी खूब स्टॉक नजर आ रहा है। रोड़ी बेलवाला में कांवड़ के सामान की दुकान लगाने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के दाम वाले तिरंगे झंडे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
kanwar are with india flag t shirts during yatra
kanwar

दुकान लगाने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले तीन सालों से कांवड़ यात्रा पर देशभक्ति का रंग ज्यादा चढ़ रहा है इस बार तो अभी से युवा देशभक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। बड़ा बाजार के व्यापारी संदीप शर्मा ने बताया कि कांवड़ पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed