फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा 2019: बेटियों के यश और कीर्ति के लिए 30 साल से कांवड़ उठा रहे हरियाणा के छोरे

Sun, 21 Jul 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Kanwad yatra 2019 haryana Boys take kanwad for Daughters bright Fortune
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा मनौती और मान्यताओं का बड़ा पर्व है। कोई बेटे की चाह के लिए कांवड़ उठा रहा है तो किसी को नौकरी की तलाश है। कोई परिवार में सुख समृद्धि के लिए तो कोई राष्ट्रभक्ति के नाम पर भगवान भोले की आराधना करने निकला है।  इन सबके बीच एक टोली ऐसी भी है जो हरियाणा के छोरे और छोरियों की यश और कीर्ति बढ़ाने और उन्हें बलवान बनाए रखने के लिए भगवान भोले शंकर की कृपा चाहते हैं। ये दल हरियाणा के छोरों को धाकड़ बनाए रखने की मन्नत मांगते हुए 30 साल से कांवड़ उठा रहा है। 

Kanwad yatra 2019 haryana Boys take kanwad for Daughters bright Fortune
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भिवानी हरियाणा से आए करीब 20 सदस्यों के एक दल ने विशेष पूजा अर्चना करके दो स्पेशल कांवड़ उठाई।  हरकी पौड़ी पर यूं तो एक से बढ़कर एक कांवड़ियों का रैला दिखाई देता है, लेकिन यह दो कांवड़ लोगों को कुछ अलग ही आकर्षित कर रही थी। इन कांवड़ की खासियत यह थी कि ये कांवड़ गुड़ियाओं से सजाई गई थी। पंडित ने कांवड़ की गंगा तट पर विशेष पूजा कराई। इसके बाद शिव भक्तों के दल ने गंतव्य की ओर रवाना होने के लिए कांवड़ उठा ली। 

Kanwad yatra 2019 haryana Boys take kanwad for Daughters bright Fortune
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

दल का नेतृत्व कर रहे भिवानी निवासी धीरज चौधरी ने बताया कि उनके बड़े बुजुर्ग हमेशा यह मन्नत मांगते रहे हैं कि हरियाणा के छोरे और छोरियां बल, बुद्धि और ताकत के आधार पर दुनिया में अपनी धाक जमाते रहें। बेटियां पहलवानी में या ताकत वाले अन्य किसी भी खेल में दांव आजमाती रहे और छोरे भी अपने सफलता के झंडे गाड़ते रहें। बताया कि 30 साल से यह क्रम लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwad yatra 2019 haryana Boys take kanwad for Daughters bright Fortune
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जिन लोगों ने यह अनूठी शुरुआत की थी अब उनमें से कुछ ही लोग दल के साथ आ पाते हैं। जबकि अधिकतर उम्र दराज हो जाने के चलते अब दल का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। उनकी जगह अब नए नौजवानों ने ले ली है। दल के सदस्यों ने कहा कि राज्य की गीता और बबीता फोगाट नाम की दो बहने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवानी में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों पर बनी फिल्म दंगल भी काफी सराहनीय रही। इसी तरह मुक्केबाज विजेंदर और लोकेश दत्त, अखिल कुमार समेत कई युवा ऐसे हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kanwad yatra 2019 haryana Boys take kanwad for Daughters bright Fortune
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

आने वाली पीढ़ी भी इसी रास्ते पर चले भगवान भोले शंकर से यही पूजा अर्चना कर कामना करते हुए वह कांवड़ लेने निकले हैं। उनकी टीम में दीपक, लोकेश, बिट्टू, प्रवीण, कपिल कुमार, कृष्णा, अनुज, विक्की, राज, नीरज, गोलू, सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से चलकर वे लोग भिवानी के मंदिर में कांवड़ चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान भोले की कृपा से उनकी मनोकामना लगातार पूरी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed