भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को दूसरा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने उनका सुरक्षा कवच हटा दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शुक्रवार को ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए थे।
2 of 5
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हिमेंद्र सिंह ने चैंपियन की सुरक्षा हटाए जाने की पुष्टि की है। संपर्क करने पर उन्होंने अमर उजाला को बताया कि बाकी विधायकों की सुरक्षा बनी रहेगी। केवल चैंपियन की सुरक्षा हटाई गई है। 18 मार्च 2016 को प्रदेश में तख्तापलट के बाद केंद्र सरकार ने चैंपियन समेत नौ बागी विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी।
3 of 5
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
हालांकि सुरक्षा प्रदान करने के बाद इसे लेकर विवाद भी गहराया था। तब पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके समर्थक तत्कालीन विधायकों ने केंद्र सरकार को सुरक्षा वापस लेने की पेशकश की। लेकिन केंद्र ने सुरक्षा बरकरार रखी। तब से उन्हें सुरक्षा मिल रही है।
4 of 5
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
दिन रात तैनात थे 10 कमांडो
केंद्र सरकार ने विधायक कुंवर चैंपियन समेत कांग्रेस से आए अन्य सभी नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसके तहत उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के 10 कमांडो दिन-रात सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
अनुशासनहीनता और बदजुबानी के चलते भाजपा ने जब चैंपियन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था, तभी तय हो गया था कि अब चैंपियन को वाई श्रेणी की सुरक्षा से भी हाथ धोना पड़ेगा। शुक्रवार को सीआईएसएफ के दिल्ली स्थित मुख्यालय से सुरक्षा हटाए जाने के आदेश जारी हो गए। अब चैंपियन को अपनी कथित चैंपियन आर्मी से ही काम चलाना पड़ेगा।