{"_id":"63ccb6cf1f0eeb3e4a526370","slug":"joshimath-sinking-madhavi-kept-staring-at-crumbling-house-said-emotionally-this-is-painful-and-unbearable-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: टूटते आशियाने को पूरा दिन एकटक निहारती रही माधवी, भावुक होकर बोली...यह बहुत दर्दनाक और असहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: टूटते आशियाने को पूरा दिन एकटक निहारती रही माधवी, भावुक होकर बोली...यह बहुत दर्दनाक और असहनीय
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
घर को निहारती पीड़ित मालती देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस मकान में जिंदगी का आधे से अधिक का सफर तय कर दिया उस मकान को अपनी आंखों के सामने टूटता देख माधवी सती रो पड़ीं। एक जगह पर बैठकर पूरे दिन टूटते आशियाने को एकटक निहारते हुए वह इस घर में बिताए दिनों को याद करती रही।
जोशीमठ में भू-धंसाव से दरारें आने के बाद शनिवार को दूसरे आवासीय मकान को तोड़ने का काम शुरू हो गया। परिवार की सहमति के बाद प्रशासन की ओर से यह मकान तोड़ा जा रहा है। माधवी सती मकान से कुछ दूरी पर बैठकर उसे पूरे दिन निहारती रही। शिक्षिका के पद से 2003 में बीआरएस लेने के बाद माधवी नगर पालिका की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं।
उनके पति शंभू प्रसाद सती पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। माधवी सती से बात करने पर वह भावुक हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में शादी हुई और तब से वह इसी मकान में रह रही हैं। नौ कमरों के इस मकान को वर्ष 1981 में बनाया गया।
2 of 5
निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी हिमांशु खुराना
- फोटो : अमर उजाला
दो बेटे और एक बेटी के साथ इस मकान में रह रहे परिवार की कई यादें इससे जुड़ी हैं।
3 of 5
हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
कभी सोचा भी नहीं था कि उनका यह मकान इस तरह से उनके सामने ही टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दरार आने के बाद मकान रहने लायक नहीं था जिसके चलते इसे तोड़ने की स्वीकृति दे दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।