{"_id":"6a957f7511e55cc77d0f829d","slug":"rudraprayag-safety-audit-and-load-testing-of-bridge-connecting-badrinath-highway-to-kedarnath-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ से केदरनाथ की राह होगी आसान: बेलनी पुल का सुरक्षा ऑडिट शुरू, जल्द यात्रियों के लिए खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ से केदरनाथ की राह होगी आसान: बेलनी पुल का सुरक्षा ऑडिट शुरू, जल्द यात्रियों के लिए खुलेगा
Mon, 31 Aug 2026 06:58 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:58 PM IST
सार
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एनएच के अधिकारियों के साथ बेलनी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल से संबंधित शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बेलनी पुल पर लोड टेस्टिंग शुरू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ हाईावे को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बेलनी पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पुल का सुरक्षा ऑडिट शुरू हो गया है और अब मंगलवार को लोड टेस्टिंग भी की जाएगी। परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुल को आम आवाजाही के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एनएच के अधिकारियों के साथ बेलनी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल से संबंधित शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुल और आसपास विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुल केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य पर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर निगरानी की जाती रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कार्य में कुछ देरी हुई है, लेकिन प्रयास है कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को इस पुल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बेलनी पुल के शुरू होने से नगर में यातायात दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: गोमुख व केदारताल क्षेत्र में बन रही छोटी झीलों से बढ़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद बढ़ी चिंता
विज्ञापन
वहीं लोनिवि एनएच खंड की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट और लोड टेस्टिंग के दौरान पुल पर विभिन्न तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे। इनमें यूपीवी, रिबाउंड हैमर और अन्य एनडीटी (नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट) शामिल हैं। इसके साथ ही लोड टेस्टिंग के दौरान करीब 300 टन भार क्षमता की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान पुल का तापमान समेत अन्य तकनीकी मानकों को भी दर्ज किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा। परीक्षण सफल रहने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।