फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Sinking: जोशीमठ में सभी निर्माण कार्यों पर रोक, फिर भी कट रहे पहाड़, जानिए आज की ये ग्राउंड रिपोर्ट

Sun, 08 Jan 2023 04:23 PM IST
रेनू सकलानी दयाशंकर शुक्ल सागर, जोशीमठ
दयाशंकर शुक्ल सागर, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Jan 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
Joshimath sinking Ban on all construction in Joshimath yet mountains are being cut real Ground report today
जोशीमठ से अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में एहतियात के तौर पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। लेकिन जोशीमठ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग की ओर धड़ल्ले से चौड़ीकरण का काम जारी है। यहां जेसीबी पहाड़ों का सीना छलनी कर रही है। ये काम रात-दिन चल रहा है। पढ़ें जोशीमठ से दयाशंकर शुक्ल सागर की ये आज की ये रिपोर्ट...



जोशीमठ नगर में घरों और व्यावसायिक भवनों में दरारें आने और जगह-जगह पानी का रिसाव होने के बाद राज्य सरकार ने वहां सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसमें एनटीपीसी, हेलंग बाइपास और अन्य निर्माण कार्य बंद भी कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात है कि जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण काम धड़ल्ले से जारी है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) करा रहा है। माना जा रहा था कि शहर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर भी निर्माण कार्य थम गए हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कार्यदायी एजेंसी के मजदूर पहाड़ को काटने के काम में जुटे थे।

Joshimath sinking Ban on all construction in Joshimath yet mountains are being cut real Ground report today
जोशीमठ से दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
मौके पर जेसीबी गरज रही थी। पहाड़ काटने के काम के दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। 
Joshimath sinking Ban on all construction in Joshimath yet mountains are being cut real Ground report today
जोशीमठ में कट रहे पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की टीम ने निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे स्टाफ से बात की तो उनका कहना था कि एनएच के चौड़ीकरण के कार्य पर रोक नहीं है। इसलिए यहां काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath sinking Ban on all construction in Joshimath yet mountains are being cut real Ground report today
स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ में पहाड़ कटान से किया इनकार
अमर उजाला ने एनएच पर धड़ल्ले से पहाड़ काटे जाने के संबंध में बीआरओ के अधिकारी कर्नल मनीष कपिल से पूछा तो उन्होंने पहाड़ काटे जाने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केवल मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: डूबते जोशीमठ ने बढ़ाई चिंता, बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुलाई अहम बैठक

विज्ञापन
Joshimath sinking Ban on all construction in Joshimath yet mountains are being cut real Ground report today
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन कहेगा तो काम रोक देंगे
बीआरओ के अधिकारी ने कहा कि एन एच निर्माण पर रोक नहीं है। यदि प्रशासन कहे तो हम काम रोक देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed