जोशीमठ में मौसम साफ होने के साथ ही होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि एवं बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, डीएम हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दूसरी तरफ जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। जोशीमठ के सिंहधार में दरारों से प्रभावित एक मकान की छत टूट गई। साथ ही आंगन भी काफी धंस गया है। साथ ही एक अन्य आवासीय मकान व गोशाला को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले परिवारों को पहले ही प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।
रविवार को सिंहधार निवासी दिनेश लाल का आवासीय मकान टूट गया है। मकान की छत भरभराकर ढह गई। उन्होंने बीते तीन जनवरी को ही यह मकान छोड़ दिया था लेकिन जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आई हुई है। यहां शिवलाल व अन्य लोगों के आवासीय मकान भी दरारों से बुरी तह से नष्ट हो गए हैं।
2 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
प्रभावितों को प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, मिलन केंद्र व अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
3 of 5
खेतों में पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
प्रभावित शिव लाल ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में दरारें तेजी से बढ़ रही है। दरारों से नष्ट हो चुके मकानों के नीचे व दाई तरफ के खेतों में भी दो से ढाई फीट तक गहरी दरारें पड़ चुकी हैं।
4 of 5
तोड़े गए असुरक्षित भवन
- फोटो : अमर उजाला
इधर, प्रभावित मुकेश कुमार के आवासीय मकान का एक हिस्सा दरारों से बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
ये भी पढ़ें...Haridwar: साहब कैसे करें बेटी की शादी...पलभर में बदल गई कई लोगों की जिंदगी, कोतवाली में पीड़ितों की आपबीती
5 of 5
तोड़े गए असुरक्षित भवन
- फोटो : अमर उजाला
मकान को पूरी तरह से खाली कर सामान किसी मित्र के घर पर रखा हुआ है।