फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslim fund operator absconded victims narrated their agony in front of police Haridwar Uttarakhand news

Haridwar: साहब कैसे करें बेटी की शादी...पलभर में बदल गई कई लोगों की जिंदगी, कोतवाली में पीड़ितों की आपबीती

Mon, 23 Jan 2023 11:50 AM IST
रेनू सकलानी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

ज्वालापुर में हजारों खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम लेकर एक मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार हो गया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संस्था से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Muslim fund operator absconded victims narrated their agony in front of police Haridwar Uttarakhand news
हरिद्वार में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए मेहनत मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर खाते में खून-पसीने की कमाई को जमा कर रहे थे। कुछ समय बाद शादी करने की तैयारी करनी थी। बस अगले माह ही रुपये निकालकर शादी का सामान खरीदना था। साहब, आरोपी को पकड़कर हमारी मेहनत की कमाई को वापस दिलवा दीजिए। पैसे न मिले तो हम बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन

मिनी बैंक संचालक के खाताधारकों के पैसे लेकर भागने के बाद कोतवाली पहुंचे लोग पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुना रहे थे। अधिकांश लोग अपने बच्चों की शादी के लिए पैसे जोड़कर खातों में जमा कर रहे थे। जबकि कोई मकान बनाने तो कोई अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ रहा था।

विज्ञापन


अधिकांश मजदूर तबके के लोग अपने पैसे खातों में जमा करते थे। आरोपी संचालक अब्दुल रज्जाक के भाग जाने के बाद लोगों की जिंदगीभर की मेहनत की कमाई पलभर में चली गई। कोतवाली में कई महिलाएं और युवक अपनी रकम को लेकर रोने लगे। एक युवक फफक-फफकर रो पड़ा। जिसे वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने दिलासा देकर बमुश्किल शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ सालों से चल रहा था खाता
फिरोजा ने बताया कि दो बेटियां हैं। पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बेटियों की शादी के लिए मेहनत मजदूरी करके पाई-पाई जोड़कर खाते में जमा कर रही थी। फरवरी में बेटटी की शादी है। लेकिन, संचालक पैसे लेकर फरार हो गया है। अब शादी कैसे करेंगे इसको लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

अधिवक्ता मोहम्मद नैयर ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से खाता चल रहा था। रोजाना पैसे जमा करते थे। हमारे चार खातों में सवा लाख रुपये जमा थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अब उत्तराखंड में किसी को भी इस तरह की संस्था चलाने की अनुमति न दी जाए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। बाबू अहमद, शहादत ने कहा कि उनकी तीन महीने बाद बहन की शादी है। बहन की शादी के लिए रकम जमा की थी। लेकिन अब संचालक के पैसे लेकर भागने से शादी पर संकट खड़ा हो गया है।

मुस्लिम फंड से पैसे निकालने उमड़ी भीड़

ज्वालापुर में एक नहीं बल्कि दो इस तरह की संस्थाएं चल रही हैं। आरोपी संचालक के फरार होने के बाद हज्जाबान मोहल्ले में चल रहे मुस्लिम फंड में भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने-अपने खातों से पैसे निकालने में जुटे रहे। लोगों को डर है कि कहीं ये संस्था भी पैसे लेकर फरार न हो जाए।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें

केवल 1600 रुपये नकद मिले

पुलिस ने कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय खंगाला। कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण कब्जे में लिए हैं। मौके से 1600 रुपये की नकदी भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed