फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Crisis: जेपी कॉलोनी में कम हुआ पानी का रिसाव, NIH की टीम जाएगी सैंपल लेने, फिर से होगी जांच

Wed, 18 Jan 2023 03:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Water leakage reduced in Jaypee Colony NIH team will take sample again Uttarakhand
जोशीमठ भू-धंसाव: जेपी कॉलोनी के पीछे जलस्त्रोत का पानी। - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में दो जनवरी से जेपी कॉलोनी में लगातार हो रहे पानी के रिसाव का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पानी कहां से आ रहा है, कब तक आता रहेगा, कुछ तय नहीं है। अच्छी खबर यह है कि पानी के रिसाव में कमी आई है। हालांकि पानी का रंग अब भी मटमैला बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ एनआईएच की टीम एक बार फिर बुधवार को पानी के नमूने लेने जोशीमठ पहुंचेगी।



जेपी कॉलोनी में जमीन से रिसता पानी अब भी एक अबूझ पहेली बना हुआ है। 6 जनवरी को पानी का फ्लो 540 एलपीएम था। बुधवार को यह 123 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) पर पहुंच गया। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) रुड़की की टीम पानी के स्रोत का रहस्य जानने के लिए हाईड्रोलॉजिकल जांच कर चुकी है।

इस दौरान संस्थान की टीम ने जेपी कॉलोनी में बह रहे पानी के साथ ही एनटीपीसी की सुरंग सहित 13 स्थानों से पानी के नमूने भरे थे।

Joshimath Is Sinking Water leakage reduced in Jaypee Colony NIH team will take sample again Uttarakhand
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

संस्थान ने लैब में इन नमूनों की जांच करने के बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) को सौंप दी है। लेकिन यूएसडीएमए एनआईएच की इस जांच से संतुष्ट नहीं है।

Joshimath Is Sinking Water leakage reduced in Jaypee Colony NIH team will take sample again Uttarakhand
जोशीमठ में दरक रहा पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में शासन की ओर से एक बार फिर कुछ और बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि एनआईएच की टीम बुधवार को जोशीमठ पहुंच जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Water leakage reduced in Jaypee Colony NIH team will take sample again Uttarakhand
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

संस्थान से शीघ्र फाइनल रिपोर्ट देने को कहा गया है। उधर, एनआईएच के निदेशक डा. सुधीर कुमार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने जांच के संबंध में अन्य कोई जानकारी दिए जाने से स्पष्ट मना कर दिया।

ये भी पढ़ें...Joshimath: स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Water leakage reduced in Jaypee Colony NIH team will take sample again Uttarakhand
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ आपदा प्रभावित के लिए मॉडल प्री-फेब्रीकेटेड भवन एक सप्ताह में तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जोशीमठ से एक किमी पहले टीसीपी तिराहा के पास उद्यान विभाग की भूमि का चयन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed