फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Sinking: उजड़ रही है हमारी दुनिया...सीएम को पकड़कर चीखती रही महिला, फूट-फूट कर रोए लोग, तस्वीरें

Sat, 07 Jan 2023 04:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Jan 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Landslide Affected people cried in front of CM Dhami Uttarakhand news watch Photos
प्रभावितों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे तो प्रभावित उनके सामने फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान कई महिलाओं ने सीएम को घेर लिया, जिन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया। एक महिला चीख-चीख कर सीएम के सामने अपना घर बचाने के लिए गुहार लगाती रही। कहा कि हमारी आंखों के सामने हमारी दुनिया उजड़ रही है। इसे बचा लो सरकार।

जोशीमठ ग्राउंड जीरो हालाात का जायजा लेने पहुंचे सीएम ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि सरकार हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी है। वहीं प्रभावितों ने सीएम को अपना दुखड़ा सुनाया। कहा हम रात को सो भी नहीं पा रहे हैं, अपने घरों में रहने से भी डर लगता है। 

https://fb.watch/hUXo7M-Kxa/

सीएम ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में  उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।

Joshimath Is Sinking Landslide Affected people cried in front of CM Dhami Uttarakhand news watch Photos
प्रभावितों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा।

Joshimath Is Sinking Landslide Affected people cried in front of CM Dhami Uttarakhand news watch Photos
प्रभावितों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से पैदा हुए हालात की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ गए विशेषज्ञ दल के सदस्यों से भी जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Landslide Affected people cried in front of CM Dhami Uttarakhand news watch Photos
प्रभावितों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, बोले- सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Landslide Affected people cried in front of CM Dhami Uttarakhand news watch Photos
कर्णप्रयाग में भू धंसाव से घरों में दरारें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि तात्कालिक एक्शन प्लान के साथ ही दीर्घकालीन कार्यों में भी लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। कहा, इसमें सरलीकरण तथा त्वरित कार्रवाई ही हमारा सबसे बड़ा मूलमंत्र होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed