फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: होटल माउंट व्यू और मलारी इन को डिस्मेंटल करने का काम जारी, PWD का गेस्ट हाउस भी होगा आज ध्वस्त

Wed, 18 Jan 2023 11:01 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Joshimath Hotel Mount View and Malari Inn dismantling  Work continues PWD guest house also demolished today
जोशीमठ में तिरछा हुआ लोनिवि का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में होटल माउंट व्यू और मलारी इन को डिस्मेंटल करने का काम जारी है। वहीं आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को भी ध्वस्त किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिकों द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। सड़क से लेकर मोहल्लों के आम रास्तों व खेतों में लगाई जा रही मशीनें, जमीन के भीतर की हलचल का वैज्ञानिकों की टीमें पता लगा रही हैं।

जोशीमठ में भू-धंसाव नहीं रुक रहा है। अब तक शहर के 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं। वहीं, होटल माउंट व्यू और मलारी इन के बाद अब दो अन्य कॉमेट और स्नो क्रेस्ट होटलों में भी दरारें आई हैं। होटल आपस में मिलने लगे हैं। वहीं, तहसील भवनों के ऊपरी और निचले हिस्से में भी भू-धंसाव हो रहा है।

सीबीआरआई की ओर से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि अगर ध्वस्तीकरण की जरूरत हुई तो इन्हें भी पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा।  सीबीआरआई ने मकानों पर क्रेकमीटर लगाए हैं। इससे दरारों की प्रवृत्ति का पता लगाया जा रहा है। 

Joshimath Hotel Mount View and Malari Inn dismantling  Work continues PWD guest house also demolished today
जोशीमठ में लाेनिवि का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी तिरछा हो गया है। यहां का पूरा भवन एक तरफ को धंस गया है। इसलिए प्रशासन ने इस पर ध्वस्तीकरण के लिए स्टीकर लगा दिया है।

Joshimath Hotel Mount View and Malari Inn dismantling  Work continues PWD guest house also demolished today
जोशीमठ में लाेनिवि का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

आज बुधवार को इसे डिस्मेंटल करने का काम शुरु होगा। यह पहला सरकारी भवन है जिस पर प्रशासन ने डिस्मेंटल का स्टीकर चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Hotel Mount View and Malari Inn dismantling  Work continues PWD guest house also demolished today
जोशीमठ में लाेनिवि का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

बताया कि कुछ घरों और जमीन पर आई दरारों में एक से दो मिलीमीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन नए घरों में दरारें नहीं आई हैं। वहीं, पानी का रिसाव भूमि के अंदर न हो इसके लिए खेतों की दरारों को भरने का काम भी जारी है। 

Joshimath: भू-धंसाव में घर छोड़ने वाले छात्रों के लिए CBSE की विशेष राहत, विस्थापित जगह पर दे सकेंगे परीक्षा

विज्ञापन
Joshimath Hotel Mount View and Malari Inn dismantling  Work continues PWD guest house also demolished today
जोशीमठ में होटल माउंट व्यू को तोड़ने का काम जारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, जोशीमठ में मौसम खराब है। शहर में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed