फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: उत्तराखंड के मंत्री के कहने पर इसरो ने हटाईं वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें, कहा-फैल रहा था डर

Sat, 14 Jan 2023 02:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
ISRO removed Joshimath landslide pictures from website Minister Dhan Singh Rawat said Panic is being created
सैटेलाइट इमेज - फोटो : ISRO

उत्तराखंड सरकार के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कहने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने जोशीमठ भू-धंसाव की सेटेलाइट तस्वीरें हटा दी हैं। डॉ. रावत चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, और वर्तमान में जोशीमठ में कैंप कर रहे हैं।



मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अमर उजाला को बताया कि जोशीमठ के धंसने के संबंध में इसरो की तस्वीरें वायरल होने और उससे जुड़े खबरें टीवी चैनलों में प्रसारित होने के बाद जोशीमठ शहर लोगों के बीच पैनिक की स्थिति बन गई थी। ऐसा होने पर उन्होंने इसरो के निदेशक से फोन पर बात की। उनसे अनुरोध किया कि तस्वीरों के संबंध में इसरो या तो अधिकृत बयान जारी करे या फिर ऐसा कुछ नहीं है तो वेबसाइट से तस्वीरें हटा दें।

डॉ. रावत के मुताबिक, उनके अनुरोध पर इसरो ने अब वेबसाइट से तस्वीरें हटा दी हैं। जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी गई थी। जिसमें बताया गया है कि 12 दिन में जोशीमठ की जमीन 5.4 सेंटीमीटर धंसी है। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई थी। 

 

ISRO removed Joshimath landslide pictures from website Minister Dhan Singh Rawat said Panic is being created
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

इसरो की ओर से जारी की सैटेलाइट तस्वीरें से पता चल रहा था कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है।

ISRO removed Joshimath landslide pictures from website Minister Dhan Singh Rawat said Panic is being created
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
12 दिनों के अंदर  शहर 5.4 सेंटीमीटर नीचे चला गया। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ है। धंसने का केंद्र 2180 मीटर की ऊंचाई पर जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ISRO removed Joshimath landslide pictures from website Minister Dhan Singh Rawat said Panic is being created
सैटेलाइट इमेज - फोटो : ISRO

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने एनआरएससी-इसरो के निदेशक से बात की। कहा कि वे इस समय ऐसी रिपोर्ट कैसे जारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis:  भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे पर आई दरारें, खतरे को देखते हुए संचालन बंद

विज्ञापन
ISRO removed Joshimath landslide pictures from website Minister Dhan Singh Rawat said Panic is being created
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
यह दहशत पैदा कर रहा है। उन्होंने मुझे बताया कि वे रिपोर्ट को अपडेट करेंगे। अब, मुझे बताया जा रहा है कि इसे हटा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed