फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: अपराधियों को सपने में भी डराती है ये लेडी 'दबंग'

Fri, 19 Jun 2015 09:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Jun 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन

PICS: अपराधियों को सपने में भी डराती है ये लेडी 'दबंग'

IPS tripti bhatt photos.

जिंदगी में चुनौतियां आपकी हिम्मत परखती हैं। घबराने के बजाय डटकर मुकाबला करना ही आपकी कामयाबी की पहली सीढ़ी है। इसी मंत्र को जिंदगी में उतार कर भारतीय पुलिस सेवा में आईं 2013 बैच की आईपीएस तृप्ति भट्ट तीर्थनगरी में अपराधियों के लिए बुरा सपना बन चुकी हैं।

PICS: अपराधियों को सपने में भी डराती है ये लेडी 'दबंग'

IPS tripti bhatt photos.

बतौर एएसपी तृप्ति ने अपने अभियानों के बूते न सिर्फ शहर से अतिक्रमण दूर हटाने में काफी हद तक कामयाबी पाई, बल्कि अवैध शराब तस्करों के लिए खौफ का सबसे बड़ा नाम बन गई हैं। तृप्ति समाज को अपराधमुक्त करने और महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताती हैं।

PICS: अपराधियों को सपने में भी डराती है ये लेडी 'दबंग'

IPS tripti bhatt photos.

पंत नगर यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद छह सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठित संस्थानों की जॉब ठुकराने के बाद आईपीएस ज्वाइन करने वाली तृप्ति भट्ट ने एनटीपीसी में बतौर सहायक प्रबंधक तैनाती से सिविल सेवा परीक्षा के सफर तक के तमाम अनुभव अमर उजाला से साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: अपराधियों को सपने में भी डराती है ये लेडी 'दबंग'

IPS tripti bhatt photos.

मूल रूप से अल्मोड़ा के शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाली तृप्ति को पंतनगर यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद करीब छह सरकारी, गैर सरकारी बड़े प्रतिष्ठानों से जॉब ऑफर आई, इनमें बंगलूरू स्थित इसरो में साइंटिस्ट सी की पोस्ट भी थी। लक्ष्य तय करने के बाद तृप्ति ने सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और लगन के बूते भारतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed