कम इंवेस्टमेंट में ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप यहां पैसा लगाएं। यहां आपको दोगुना फायदा मिलेगा।
हालांकि प्राईवेट और सराकरी सभी बैंक कई तरह की स्कीम ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है। लेकिन डाकघर की स्कीम में पैसा लगाने से आपको बैंक से ज्यादा फायदा मिलेगा।
अधिकारियों के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आपको बैंक से ज्यादा फायदा मिलता है। इस पर अभी आठ फीसद ब्याज मिल रहा है। इसमें ब्याज हर तीन महीने में मिलता है। आरडी मैच्योर होने तक उसकी ब्याज दर उतनी ही रहती है, जितनी पर वह शुरू किया गया था। जबकि, बैंकों में ऐसा नहीं होता।
डाकघर से आरडी में पैसा लगाने से भी आपको फायदा होगा। इसमें आप जरूरत पड़ने पर आधी रकम निकाल भी सकते हैं। डाकघर में इस पर 6.25 फीसद से 7.5 फीसद तक ब्याज मिलता है। बैंक में यह दर 3.75 से 7.25 तक जाती है।
इससे आपका पैसा ज्यादा बढ़ेगा। डाकघर में पांच साल की टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर 7.6 फीसद ब्याज है। टीडी एक बार में पांच साल के लिए होता है। ब्याज के साथ मिली रकम दोबारा टीडी कराने पर 10 साल में वह दोगुणा से अधिक हो जाता है।