{"_id":"57f52dd24f1c1b893227113d","slug":"international-yoga-festival-starts-in-jageshwar-dham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, जुटे दुनिया भर के योग प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, जुटे दुनिया भर के योग प्रेमी
Wed, 05 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
yoga festival in jageshwar
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पहले दिन 15 देशों के 54 योग प्रेमियों ने योग किया। महोत्सव का शुभारंभ कर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर को पांचवें धाम का दर्जा दिलाएंगे। महोत्सव में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया गया और जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
2 of 5
yoga festival in jageshwar
- फोटो : AmarUjala
यह लगातार दूसरा साल है जब जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 14 देशों के 54 विदेशी मेहमानों ने अध्यात्मिक शांति से भरपूर जागेश्वर में योग का अभ्यास किया।
3 of 5
yoga festival in jageshwar
- फोटो : AmarUjala
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इनमें चीन, अमेरिका, यूके, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, नार्वे, स्वीडन, कंबोडिया, कनाडा, अर्जेटीना, नेपाल आदि सहित 14 देशों के विशिष्ट योग सीखने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yoga festival in jageshwar
- फोटो : AmarUjala
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में पर्यटन सर्किट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
yoga festival in jageshwar
- फोटो : AmarUjala
विधानसभा अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद महाराज, मंडलायुक्त डी सैंथियल पांडियन, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। स्वामी चिदानंद महाराज ने जल संरक्षण को समय की जरूरत बताया। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै मौसम खराब होने के कारण नहीं पहुंच पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।