रविवार को श्रीनगर बेस अस्पताल में एक अजीबो गरीब वाकया हुआ। एक बंदर अस्पताल में घुस आया। बंदर को देख वहां हड़कंप मच गया। लेकिन इसके बाद की घटना पर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस टीचिंग अस्पताल के सर्जरी वार्ड के कर्मचारी और मरीज उस समय हैरत में पड़ गए, जब एक चोटिल बंदर अचानक वार्ड के अंदर आया और लेट गया।
3 of 5
गुस्से में देखते बंदर की तस्वीर
लगा मानो कि वह इलाज कराने आया हो। वार्ड में कार्यरत स्टाफ ने उसकी चोट देखकर दवाई लगा दी। अस्पताल में उपचार होने के बाद बंदर लौट गया। बंदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया।
पढ़ें: कमरे में सोने गया युवक, लेकिन इंतजार कर रहा था किंग कोबरा और फिर...
बंदर मरीज की भांति डॉक्टर की टेबल में लेट गया। बंदर की हरकत देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। शुरू में तो वहां मौजूद स्टाफ बंदर को देखकर डर गया, लेकिन बड़ी देर तक बंदर को लेटा देखकर उन्होंने साहस कर बंदर का चेकअप किया। बंदर आपसी लड़ाई में काफी चोटिल था।
वार्ड की नर्स सरिता पुरोहित ने बताया कि बंदर की चोट पर बीटाडीन से सफाई लगाई गई, जिससे उसको आराम मिला। इसके बाद बंदर को पानी की बोतल पीने को दी गई, जिसको बंदर गटक गया। कुछ देर तक बंदर मेज पर लेटा रहा और बाद में बाहर निकल गया।