रेलवे ने यात्रियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके बाद आपको ट्रेन में टिकट बुकिंग को लेकर होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी।
रेल टिकट के लिए अब मारामारी नहीं रहेगी। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि टिकट के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट की व्यवस्था को खत्म कर दी है। जिससे यात्री चार माह पहले टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा और स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्री आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को अब पूरे चार महीने का मौका मिलेगा।
4 of 7
रेलवे
- फोटो : amar ujala
रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था को 15 जनवरी से लागू करते हुए इन ट्रेनों के टिकट को तत्काल में बुक कराने की बाध्यता से मुक्त कर दिया है। त्योहार या किसी रूट पर अत्यधिक भीड़ और डिमांड के चलते रेलवे की ओर से सुविधा व स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है।
सुविधा ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है। जबकि स्पेशल ट्रेनों का एक्सप्रेस या सुपरफास्ट श्रेणी के बराबर होता है। वहीं सुविधा ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराना भी सामान्य ट्रेनों से थोड़ा महंगा पड़ता है। रेलवे बोर्ड अब इन सुविधा और स्पेशल ट्रेनों के रिजर्वेशन की अवधि को बढ़ाकर 120 दिन कर दी है।