{"_id":"5ddd40de8ebc3e54ce703449","slug":"indian-army-recruitment-fake-information-viral-on-social-media-youths-arrives-pithoragarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की झूठी सूचना पर देशभर से बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचे युवा, खाना तक नहीं हुआ नसीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की झूठी सूचना पर देशभर से बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचे युवा, खाना तक नहीं हुआ नसीब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेना भर्ती की झूठी सूचना पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों समेत उड़ीसा से बड़ी संख्या में युवा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंच गए। यहां पहुंचने पर जब उन्हें पता चला कि सेना में कोई भर्ती नहीं है तो सैकड़ों किलोमीटर सफर कर यहां पहुंचे युवा निराश हो गए। प्रशासन ने इन युवाओं को वापस भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की। मंगलवार की देर शाम पांच बसों से लगभग दो सौ युवकों को यहां से टनकपुर भेजा गया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
झूठी सूचना का शिकार हुए कई युवक 25 नवंबर को ही यहां पहुंच गए थे। 25 नवंबर को उप चुनाव होने से इन युवाओं को दिन में भोजन तक नहीं मिला। यह युवक मंगलवार की सुबह बसों से अपने घरों को चले गए। दरअसल, सेना की पिथौरागढ़ में साल 2018 नवंबर माह में भर्ती हुई थी। इसमें अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग तिथियां घोषित थीं। 26 नवंबर को उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती हुई थी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
27 नवंबर को यूपी के युवाओं की भर्ती थी जबकि 28 नवंबर को बिहार, झारखंड और उड़ीसा के युवाओं की भर्ती हुई थी। किसी ने एक साल पुराने समाचार की कटिंग फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया से इन युवाओं को भेज दी। इंटरनेट में सेना भर्ती या अन्य तरह की ताजा सूचना के साथ पुराने समाचार पत्रों की कटिंग भी मौजूद रहती हैं। समाचार की अपडेट तारीख देखे बिना ही सहारनपुर, मुरादाबाद, शामली आदि स्थानों से बड़ी संख्या में युवा भर्ती होने के लिए पिथौरागढ़ चले आए। यहां पहुंचने पर उन्हें सेना में किसी तरह की भर्ती नहीं होने की जब जानकारी मिली तो सभी युवा परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ पहुंचे युवाओं ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर समाचार पत्र की कटिंग से उन्हें पिथौरागढ़ में टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती होने की जानकारी मिली थी। इसमें 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के युवाओं की भर्ती होने की बात लिखी गई थी। सहारनपुर से आए वरुण रोहिला, दीपक कुमार शर्मा, ऋतिक तोमर, अजय कुमार, अनुज कुमार, अंकुश कुमार, मुरादाबाद से आए प्रदीप कुमार, गोपाल कुमार, अंकित कुमार, विनीत शर्मा, ग्रंथ चौहान, अमित साह सहित तमाम युवाओं ने कहा कि वह काफी निराश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इधर पुलिस प्रशासन ने शाम को ही बसों की व्यवस्था कर अधिकांश युवाओं को टनकपुर और हल्द्वानी भेज दिया। बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से युवाओं के पिथौरागढ़ में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को इन युवाओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। युवाओं ने बताया कि यूट्यूब में बनाए गए एक चैनल में भी पिथौरागढ़ में भर्ती होने की झूठी बात प्रसारित की जाती रही। पुराने समाचार पत्र की कटिंग और यूट्यूब में दिखाई गई भर्ती होने की सूचना को युवकों ने सही मान लिया और बिना पड़ताल किए 300 से 500 किलोमीटर दूर भर्ती में शामिल होने वाले पिथौरागढ़ पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।