फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने कंकणी खंडग्रास सूर्य ग्रहण, इस खतरनाक योग के कारण पड़ेगा बुरा प्रभाव

Tue, 26 Nov 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Nov 2019 08:38 AM IST
सार

  • पौष अमावस्या पर बनेगा षडग्रही योग
  • धनु राशि में एक साथ छह ग्रहों का प्रवेश

विज्ञापन
solar eclipse 2019, very bad effect of last solar eclipse
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA

अगले महीने एक बड़ी आकाशीय घटना होने जा रही है। 26 दिसंबर को कंकणी खंडग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत सहित अनेक देशों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण पर षड़ग्रही योग पड़ने से इस ग्रहण का महत्व और तीक्ष्ण प्रभाव अधिक बढ़ गए हैं। यह ग्रहण इस वर्ष का अंतिम ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को प्रात: 8.20 बजे लग जाएगा और 10.57 बजे तक बना रहेगा।


 

solar eclipse 2019, very bad effect of last solar eclipse
- फोटो : फाइल फोटो

कंकणी दर्शन सवेरे 9.33 बजे हो जाएगा। समय गणना के अनुसार एक तिथि 19 घंटे से 24 घंटे के बीच पड़ती है। यदि कोई तिथि प्रथम दिन सूर्योदय के पश्चात आती है और अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है तो उसे क्षय तिथि माना जाता है। ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर की रात 8.20 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा।


solar eclipse 2019, very bad effect of last solar eclipse
- फोटो : फाइल फोटो

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर शास्त्री बताते हैं कि आकाशीय घटनाओं में षडग्रही योग को बहुत खतरनाक माना जाता है। षडग्रही योग के प्रभाव अभी से शुरू हो गए हैं। षडग्रही योग ग्रहण के दिन पड़ जाए तो उसे बेहद तीक्ष्ण माना जाता है। 26 दिसंबर को ही सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु, शनि और केतु एक साथ धनु राशि में उपस्थित हो जाएंगे। ऐसा होने पर आपदाएं आती हैं और भूकंप भी ला सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse 2019, very bad effect of last solar eclipse
धनु राशि

धनु राशि प्रवेश के समय सूर्य ग्रस्ताग्रस्त होंगे, अत: यह और भी खतरनाक योग बना रहा है। ग्रहण से पूर्व पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से आकाशीय क्रम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। उसी दिन से सूर्य ग्रहण की गिरती भी शुरू होगी। यह ग्रहण अपना सूतक एक दिन पूर्व की रात्रि में लेकर आ रहा है।
 

विज्ञापन
solar eclipse 2019, very bad effect of last solar eclipse
प्रतीकात्मक तस्वीर

शास्त्रों के अनुसार जिस समय सूर्य या चंद्र ग्रहण प्रारंभ होते हैं, उससे ठीक 12 घंटे पूर्व सूतक लग जाता है। परिणाम स्वरूप 26 दिसंबर के ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर की रात से लग जाएगा। इस ग्रहण का प्रभाव अनेक राशियों पर तो पड़ेगा ही, सामूहिक रूप से भी पूरे विश्व पर पड़ेगा। इस दिन भूकंप आने की सर्वाधिक संभावनाएं रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed