वायु वीर कार रैली के सदस्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। भारतीय वायु सेना और उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त कार रैली सियाचिन, लेह, श्रीनगर होते हुए सोमवार को दून पहुंची थी।
Dehradun: राजधानी पहुंची वायु वीर कार रैली, राज्यपाल के साथ ही सदस्यों ने की शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
यह रैली देश के युवाओं को वायुसेना के प्रति आकर्षित करने, देश में वायुसेना की महान उपलब्धियों की जानकारी देने व सशस्त्र सेनाओं के प्रति युवाओं में सम्मान पैदा करने के लिए की जा रही है।
रैली का नेतृत्व दून निवासी विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट कर रहे हैं। रैली का 'वार रूम' नियंत्रण दिल्ली में वायुसेना साहसिक निदेशालय के प्रमुख उत्तराखंड निवासी ग्रुप कैप्टन नमित रावत कर रहे हैं।
उत्तराखंड युद्ध स्मारक के संस्थापक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने बताया कि वायुसेना -उत्तराखंड युद्ध स्मारक रैली सात हज़ार किमी की यात्रा करेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी
17 पड़ावों और समस्त हिमालयी क्षेत्र से गुजरते हुए चीन-तिब्बत के समक्ष एवं तिब्बतियों के सबसे बड़े बौद्ध मठ तवांग में पूर्ण होगी। इसी कड़ी में चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर कार्यक्रम यह कार्यक्रम हुआ।