फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 'Jagra' of the Mahasu Devta brothers begins

Dehradun News: आज रात से शुरू होगा महासू देवता भाईयों का जागड़ा

Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The 'Jagra' of the Mahasu Devta brothers begins
आज रात से शुरू होगा महासू देवता भाईयों का जागड़ासंवाद न्यूज एजेंसीसाहिया। जौनसार-बावर जनजातीय क्षेत्र के आराध्य देव चारों महासू भाइयों का पवित्र जागड़ा इस बार बेहद भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। आस्था और विश्वास के इस महापर्व का विधिवत आगाज आज यानी शनिवार रात को ठाणी की व्याई परंपरा के साथ हो जाएगा। देवस्थानों पर श्रद्धालु रात्रि जागरण करेंगे और 14 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव पालकियों व देव चिह्नों को शाही स्नान कराया जाएगा। जागड़े को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारियां अब पूरी कर ली गई हैं। हनोल के बाद महासू देवता के दूसरे प्रमुख धाम माने जाने वाले खत पंजगांव के थेना गांव स्थित मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। इसके अलावा खत सिलगांव के पंचरा-भंजरा, पशगांव के गबेला, बिसोई, लखवाड़, कोटी-बिशाईल, केत्री और उपरोली स्थित महासू मंदिरों में भी आस्था का मेला सजेगा। वर्तमान में खत शैली के दोहा गांव से चालदा महासू देवता खत कोरू के कचटा गांव में विराजमान हैं, जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर समितियों ने मेलार्थियों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग, सुगम देव दर्शन, भंडारे और प्रसाद वितरण की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। शनिवार रात देवता से जुड़े सभी ठाणी (विशेष सेवादार) मंदिरों में पहुंचेंगे और अगले दो दिनों के मुख्य आयोजनों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। थेना मंदिर बजीर बलदेव सिंह तोमर, सदर स्याणा व देव बजीर कचटा सुनील दत्त जोशी और खत सिलगांव मंदिर समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने बताया कि जागड़े को लेकर मंदिरों और परिसरों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 13 और 14 सितंबर को हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर दर्शन और भंडारे की सुचारू व्यवस्था के लिए समितियां मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed