फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: कभी बसों में धक्के खाते थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले ऋषभ पंत, जानें कुछ खास बातें

Wed, 20 Jan 2021 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Jan 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia Match: rishabh pant struggle story unknown facts
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में रुड़की निवासी भारतीय टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत  ने धमाकेदार पारी खेल कर सबके दिलों पर राज कर लिया है। एक समय था जब उन्हें रोडवेज की बसों में धक्के खाने पड़ते थे। लेकिन आज वे फलक पर चमक रहे हैं। 

India vs Australia Match: rishabh pant struggle story unknown facts
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऋषभ पंत का जन्म हरिद्वार में हुआ। लेकिन उनका परिवार रुड़की में रहता था। उनके दोस्त बताते हैं कि वे एक क्रिकेट मैच खेलने के लिए रुड़की से दिल्ली बस से सफर करते थे। इसके बाद वे दिल्ली शिफ्ट हुए और ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया। 

India vs Australia Match: rishabh pant struggle story unknown facts
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

17 साल की उम्र तक उन्होंने अंडर-14 और अंडर-16 लेवल तक राजस्थान के लिए क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी और वापस दिल्ली का रुख किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रणजी डेब्यू किया। आईपीएल-10 के दौरान उनके पिता राजेंद्र पंत की अचानक मौत हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मैच खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia Match: rishabh pant struggle story unknown facts
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में रुड़की निवासी भारतीय टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। मंगलवार का दिन ऋषभ पंत और उनके परिवार समेत रुड़की के लोगों के लिए यादगार पल रहा।
 
विज्ञापन
India vs Australia Match: rishabh pant struggle story unknown facts
अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ खेले गए अंतिम और चौथे टेस्ट के आखिरी दिन ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बॉलरों की जमकर धुनाई की। ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए एक शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाकर टेस्ट सीरीज जीताकर इतिहास रच दिया। ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी खेलने और टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने पर पंत के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed