जानिए, भारत में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों की किस्म के बारे में, जो सिर्फ एक डंक से ही 60 लोगों की जान तक ले सकते हैं।
हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोबरा मिलने के कई मामले सामने आए हैं। इस कड़ी में हम आपको बता रहे हैं, भारत से सबसे खतरनाक ऐसे 6 सांप के बारे में, जो दिखने में हैं तो बेहद खूबसूरत लेकिन डस लें तो कईयों की जान एक ही डंक में ले ले।
इंडियन कोबरा : भारत में पाए जाने वाला इंडियन कोबरा सभी सापों में सबसे जहरीला सांप है। भारत में इस सांप को नाग के नाम से भी जाना जाता है हिन्दू धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। भारत में नाग लगभग सभी इलाकों में आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। एक वयस्क नाग की लंबाई 1 मीटर से 1।5 मीटर (3।3 से 4।9 फीट) तक हो सकती है।
इंडियन क्रेट भारत के सबसे खतरनाक साँपों में से एक है। इसके एक बार काटने से इतना जहर निकलता है जिससे 60 लोगों की जान जा सकती है। इस सांप की 12 प्रजातियाँ और 5 उप प्रजातियाँ होती हैं। सालाना लगभग 10,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है।
रसेल वाइपर : रसेल वाइपर वैसे तो यह इंडियन क्रैट से कम जहरीला होता है। यह भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।