तीन सप्ताह पूर्व चीनी सुरक्षा बलों के द्वारा लिपुलेख से भारतीय सीमा पर बने टिन शेड को हटाने के लिए विवादित बैनर लहराने के बाद से नाभीढंग से लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा बल कड़ी चौकसी बरत रहे हैं।
2 of 5
चीन सीमा पर गश्त करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बाद से चीनी सुरक्षा बलों की कोई गतिविधि सीमा पर नजर नहीं आ रही है। नेपाल सीमा पर भी एसएसबी की कड़ी चौकसी के बाद शांति है।
3 of 5
नेपाल सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने लिपुलेख के पास चीनी सुरक्षा बलों द्वारा की गई विवादित हरकत के बाद से आईटीबीपी और भारतीय सेना को नाभीढ़ाग से लीपूलेख तक चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के साथ गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
4 of 5
नेपाल सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
इस सीमा पर लगातार सुरक्षा बलों की तादाद में इजाफा किया जा रहा है। इससे चीन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। वहीं नेपाल की सीमा पर भी धारचूला से कालापानी तक एसएसबी ने कड़ी निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर एसएसबी के जवान तैनात किए हैं।
5 of 5
भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी द्वारा पूरी नेपाल सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस कारण नेपाल की खुली सीमा को एक तरीके से सील कर दिया है। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी व कड़ी गश्त के बाद से भारत के चीन व नेपाल बार्डर में शांति बनी हुई है।