फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: जश्न-ए-आजादी के उल्लास में डूबी देवभूमि उत्तराखंड, देखें देश भक्ति के रंग में रंगी तस्वीरें

Tue, 15 Aug 2023 02:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Aug 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
India 77th Independence Day 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई तो कई स्कूलों व कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 



Happy Independence Day: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, गिनाई उपलब्धियां

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

India 77th Independence Day 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

India 77th Independence Day 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India 77th Independence Day 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत-चीन सीमा तक प्रभात फेरी निकाली। रैली और प्रभात फेरी में हिमवीरों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
India 77th Independence Day 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजे गए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित भी किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed