फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के दर से कोई नहीं जाता खाली हाथ, कोहली पर भी है बाबा की 'विराट' कृपा

Tue, 10 Jan 2023 06:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli makes Record he believe in baba neem karoli for his success
बाबा नीम करौरी और विरोट कोहली - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आज तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया। कोहली ने गुवाहाटी में अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया।



लेकिन क्या आपको पता है कि विराट अपनी कामयाबी के लिए बाबा नीम करौरी से आशीर्वाद मांगते हैं। जी हां, आपको बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त हैं।

IND vs SL: विराट कोहली ने वनडे में लगातार दूसरा शतक ठोका, सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा

यह पहली बार तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी।

IND vs SL Virat Kohli makes Record he believe in baba neem karoli for his success
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई थी। 

IND vs SL Virat Kohli makes Record he believe in baba neem karoli for his success
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में विराट और अनुष्का बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने बताया था कि बाबा से उनकी पूर्व से ही आस्था जुड़ी हुई है। इसी वजह से आज वह यहां पहुंच पाए हैं।  बोले कि यदि बाबा का बुलाया हुआ तो वह दोबारा जरूर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli makes Record he believe in baba neem karoli for his success
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बाबा के भक्तों में आम आदमी से लेकर दुनियाभर के नामी लोग शामिल हैं। बाबा के भक्त और लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है।

विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli makes Record he believe in baba neem karoli for his success
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : फाइल फोटो

एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा की भक्त हैं। हर साल 15 जून को धाम में विशाल मेले व भंडारे का आयोजन होता है। 15 जून को पावन धाम में स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed