आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्रों की ओर से बनाया गया स्वदेशी एप ‘मित्रों’ चीन के शॉर्ट वीडियो मेकर एप टिकटॉक को भारत में कड़ी टक्कर दे रहा है। युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे इस एप को गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। आरोग्य सेतु के बाद किसी स्वदेशी एप को डाउनलोड करने की यह दूसरी सबसे ज्यादा संख्या बताई जा रही है।
चीनी टिकटॉक को भारत में कड़ी टक्कर दे रहा स्वदेशी ‘मित्रों’, आरोग्य सेतु एप के बाद दूसरा नंबर
आईआईटी के पूर्व छात्रों का कहना है कि एप लांच करते समय हमें ऐसे ट्रैफिक की उम्मीद नहीं थी। इसे बनाने के पीछे लोगों को सिर्फ भारतीय विकल्प देना था। आईआईटी रुड़की में वर्ष 2011 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच से पासआउट छात्र शिवांक अग्रवाल ने अपने चार साथियों के साथ मित्रों एप बनाया है, जिसे टिकटॉक का क्लोन भी कहा जा रहा है।
IIT Roorkee student has quietly released a Tiktok clone called “Mitron TV” a month back and it has not only achieved 5mn installs, it is now no.2 android app in India thus raking in half a million installs per day. Name of the app is the growth hack here IMO pic.twitter.com/z24YtNOwJr— deepakabbot (@deepakabbot) May 25, 2020
टीम के एक मेंबर ने बताया कि वास्तव में 11 अप्रैल को एप लांच करते समय यह नहीं सोचा था कि इसे इतनी सफलता मिलेगी। टिकटॉक को पीछे छोड़ना जैसी कोई बात नहीं है। हमारा उद्देश्य लोगों को सिर्फ एक भारतीय विकल्प देना था। लोग इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे या नहीं यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हमें लोगों से जो आशीर्वाद मिला, उससे हम बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि हमें किसी ने फंड नहीं दिया है, उनका फंड लोगों का प्यार ही है।
इस एप को मित्रों नाम क्यों दिया गया, फ्रेंड्स क्यों नहीं? यह सवाल पूछने पर एप बनाने वाली टीम के मेंबर ने बताया कि मित्रों का अर्थ मित्र ही है। एक तो यह भारतीय उपभोक्ताओं को भारतीय मंच के जरिए सेवा देने के लिए है। दूसरा, फ्रेंड्स नाम दिया होता तो इसके नाम पर कोई सवाल भी नहीं उठाता। हम स्वदेशी नाम देकर भारतीय नामों के खिलाफ पूर्वाग्रहों को भी दूर करना चाहते हैं। आरोग्य सेतु एप हो या कोई भी और स्वदेशी एप। हम चाहते हैं लोग ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें।