फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICSE, ISC Result 2023: देहरादून में 100 फीसदी रहा पासिंग प्रतिशत, खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं, तस्वीरें

Sun, 14 May 2023 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 May 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
ICSE, ISC Result 2023: 100 Percent passing percentage in Dehradun student celebration photos
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून के 10वीं के छात्र आदि गुप्ता ने 99.60 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 12वीं में तीस्ता द्विवेदी और नंदिनी जलान ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से उत्तराखंड में टॉप किया।



ICSE, ISC Result 2023: 10वीं में दून के आदि ने पाई AI दूसरी रैंक, 12वीं में तीस्ता-नंदिनी बनीं उत्तराखंड टॉपर

बोर्ड से संबद्ध दून के लगभग सभी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा में ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाने में उत्तराखंड से एक ही छात्र ने सफलता प्राप्त की। जबकि, 12वीं में वैल्हम गर्ल्स की दो छात्राओं ने उत्तराखंड में टॉप किया। वैल्हम गर्ल्स की हिमांशी गुप्ता और ब्राइटलैंड की समृद्धि सेठी ने 98.75 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। समर वैली स्कूल के हर्षवर्धन सैनी और ब्राइटलैंड स्कूल के वैभव बर्थवाल 98.5 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

ICSE, ISC Result 2023: 100 Percent passing percentage in Dehradun student celebration photos
आईसीएसई आईएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी जाहिर करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्रों ने ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखा और कुछ ही देर में जश्न मनाने स्कूल पहुंच गए। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजफ्स, ब्राइटलैंट स्कूल, समर वैली, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल, द दून वर्ल्ड स्कूल, द हेरिटेज स्कूल समेत कई स्कूलों में बच्चे पहुंचे और सफलता का जश्न मनाया। छात्रों ने कहा कि उम्मीद के अनुसार नंबर आए हैं।

ICSE, ISC Result 2023: 100 Percent passing percentage in Dehradun student celebration photos
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आईएससी (12वीं) के परिणाम जारी होने के बाद जहां एक ओर विज्ञान व कला वर्ग के छात्रों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। वहीं, वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने कम नंबर आने पर मलाल भी जताया। छात्रों ने कहा कि वाणिज्य विषय में कम नंबर आने से रिजल्ट प्रतिशत पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICSE, ISC Result 2023: 100 Percent passing percentage in Dehradun student celebration photos
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने कहा कि उम्मीद के अनुसार नंबर नहीं आए। जिसके चलते उनके रिजल्ट का प्रतिशत कम हो गया। हालांकि, छात्रों ने इसका कारण बीते दो साल कोरोना में प्रभावित हुई पढ़ाई को भी बताया। छात्रों ने कहा कि जब वह 10वीं में थे तो उस समय बोर्ड परीक्षा रद्द हो गई थी।

विज्ञापन
ICSE, ISC Result 2023: 100 Percent passing percentage in Dehradun student celebration photos
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जिसके चलते उन्हें बोर्ड परीक्षा का अनुभव नहीं था। ऐसे में इस साल जब बोर्ड परीक्षा हुई तो वाणिज्य का पेपर मुश्किल आने की वजह से अच्छा नहीं हुआ। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि वाणिज्य विषय में अच्छे नंबर आए होते तो वह अपने स्कूल में टॉप करतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed