पिछले कई दिन से आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेंकेड टॉपर अतहर के शादी और सगाई के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हैं।
ऐसे शुरू हुई IAS टॉपर टीना डाबी और सेकेंड टॉपर अतहर आमिर की लव स्टोरी
इन दिनों अतहर और टीना मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। अमर उजाला को फोन पर टीना डाबी ने अपनी और अतहर की लव स्टारो के बारे में बताया।
आईएएस टॉपर टीना डाबी अपने ही रनर अतहर आमिर खान को दिल दे बैठी है। अतहर जम्मू-कश्मीर से हैं और टीना राजस्थान से। कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी, इस पर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में ट्रेनिंग ले रही टीना ने खुलकर बात की।
उन्होंने बताया कि 11 मई की शाम को अतहर मेरे घर आए और शादी का प्रपोजल रखा। लेकिन मैंने कोई जबाव नहीं दिया। हालांकि मेरे क्लोज फ्रेंड्स को पहले से पता था कि अतहर मुझे चाहते हैं।
इसके बाद जयपुर में हम एक इवेंट में मिले। वहां भी अतहर ने मुझे प्रपोज किया, लेकिन मैं पहले यह समझ लेना चाहती थी कि हम दोनों के बीच ट्यूनिंग भी है या नहीं? इसके बाद ही मैंने अगस्त में हामी भरी। टीना के बताया कि हम दोनों के शौक मिलते-जुलते हैं।