{"_id":"5b869f1542c792465d1d35e1","slug":"horrible-photos-of-whole-family-died-during-heavy-landslide-in-tehri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसमानी आफत से गांव में मचा कोहराम, मलबे में दफन अपनों को ढूंढती रहीं आंखें, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी आफत से गांव में मचा कोहराम, मलबे में दफन अपनों को ढूंढती रहीं आंखें, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
landslide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टिहरी जिले की घनसाली तहसील के कोट गांव में बुधवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान ढह गया और एक ही परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए। इसके बाद आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे के अंदर से आंखे अपनों को ढृंढती रहीं। मलबे में दबी एक बच्ची को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है।
2 of 6
landslide
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने मलबे में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। इसी गांव के तीन अन्य मकान भी मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। भिलंगना ब्लॉक के कोट गांव में बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भारी बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार कमरों का एक मकान ढह गया और मकान के अंदर गहरी नींद में सो रहे एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए।
3 of 6
गांव में बारिश के कारण बिजली गुल होने से लोगों को तत्काल घटना का पता नहीं चल पाया। भूस्खलन की चपेट में आए मकान में उमा सिंह का परिवार रहता था। मंगलवार रात को उमा सिंह और उनकी पत्नी डब्बली देवी गांव से दूर महासरताल की ओर बनी अपनी छानी में गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य आठ सदस्य कोट गांव में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
भूस्खलन की चपेट में आने से उमा सिंह के परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए, जबकि उनकी 11 वर्षीय पोती बबली को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। मृतकों में मोर सिंह (32) पुत्र उमा सिंह, हंसदेई (28) पत्नी मोर सिंह, आशीष (10) पुत्र मोर सिंह, संजू देवी (24) पत्नी हुकम सिंह, अतुल (8) पुत्र हुकम सिंह, लक्ष्मी देवी (24) पत्नी राकेश सिंह, स्वाति (3) पुत्री राकेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
landslide
ग्रामीणों को करीब छह बजे इस घटना का पता चल पाया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में फंसी बबली को घायल अवस्था में बाहर निकाला। उसके दोनों पैरों में चोटें आई। डाक्टरों ने मौके पर ही उसका उपचार किया। महासरताल अपनी छानी में गए उमा सिंह और उनकी पत्नी डब्बली देवी देर शाम तक कोट गांव नहीं पहुंचे हैं। उन्हें सूचना देने के लिए गांव से लोग महासरताल गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।