फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: आसान हुई यात्रा...नए आस्था पथ से गुजरेंगे तीर्थयात्री, केदारनाथ आपदा में तबाह हो गया था रास्ता

Tue, 07 Mar 2023 01:13 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Mar 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrims will Go from new Astha path This Year
हेमकुंड साहिब के लिए बना नया आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा आसान हो गई है। भ्यूंडार में हेम गंगा पर निर्मित 135 मीटर लंबे स्टील गार्डर पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पुल से आवाजाही भी शुरू हो गई है। यात्रा के दौरान इस बार तीर्थयात्री इसी पुल से आवाजाही करेंगे। इसके साथ ही 13 किलोमीटर पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य भी पूरा हो गया है।



Chardham Yatra 2023: अब इन 10 सवालों के जवाब बताएंगे आप यात्रा के लिए फिट हैं नहीं, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

वर्ष 2013 की जलप्रलय के दौरान हेम गंगा में बाढ़ आने से यात्रा का पैदल पुल बह गया था। तब से हेमकुंड साहिब तक जाने के लिए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को हेम गंगा के किनारे से जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से आवाजाही करनी पड़ रही थी।

Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrims will Go from new Astha path This Year
हेमकुंड साहिब जाने के लिए बना पुल - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2014 में रुफ एंड ब्रिज कंपनी को यहां 135 मीटर लंबे स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। शासन ने इसके लिए 20.73 करोड़ स्वीकृत किए। वर्ष 2021 में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हो पाया।

Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrims will Go from new Astha path This Year
हेमकुंड साहिब जाने के लिए बना आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष लोक निर्माण विभाग ने यहां करीब 500 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर पुल को मुख्य मार्ग से जोड़ लिया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि भ्यूंडार में पुल तक एप्रोच रोड बनने से इस बार तीर्थयात्रा का संचालन इसी पुल से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrims will Go from new Astha path This Year
हेमकुंड साहिब जाने के लिए रास्ते पर लगी रेलिंग - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के ईई सुरेंद्र सिंह पटवाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब मार्ग पर भ्यूंडार, पुलना, घांघरिया व अन्य स्थानों में पैदल रास्ते का सुधारीकरण, रेलिंग और पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य कर लिया गया है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Pilgrims will Go from new Astha path This Year
हेमकुंड साहिब में आस्था पथ पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बता दें कि हेमकुंड साहिब में इन दिनों भारी बर्फ जमा है। हेमकुंड साहिब का प्रमुख पड़ाव घांघरिया भी इन दिनों बर्फ से पूरी तरह ढका हुआ है। घांघरिया में भी आस्था पथ पर बर्फ जमी है। टीम यात्रा शुरू होने से पहले बर्फ हटाने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed