फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2026: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक, तस्वीरें

Wed, 04 Mar 2026 07:36 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Mar 2026 07:36 PM IST
सार

होली... रंग, रस और रिश्तों की मिठास। गली-गली होल्यारों की टीमें पहुंच रही हैं और हर घर के बाहर रंगों की बौछार हो रही है। हवा में घुला अबीर-गुलाल और घरों से आती गुजिया की मीठी खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया।

विज्ञापन
Holi 2026 celebration in Uttarakhand CM Dhami ministers and leaders Holi Watch photos
सीएम धामी - फोटो : ANI

उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।



होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। वहीं हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली।

ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम स्थित परमार्थ निकेतन के समीप भारत साधु समाज घाट पर देसी विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली। घाट पर लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके। लोगों ने एक दूसरे को अभीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 
Holi 2026 celebration in Uttarakhand CM Dhami ministers and leaders Holi Watch photos
ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्गों ने पारंपरिक बैठकी होली का आनंद लिया। तो युवा डीजे की धुन पर थिरके। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है।  पहाड़ों की रानी मसरी में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली।

Holi 2026 celebration in Uttarakhand CM Dhami ministers and leaders Holi Watch photos
होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2026 celebration in Uttarakhand CM Dhami ministers and leaders Holi Watch photos
होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चुनाव 2027, भाजपा अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

 

विज्ञापन
Holi 2026 celebration in Uttarakhand CM Dhami ministers and leaders Holi Watch photos
होली खेलते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुशनसीब हैं कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार साथ-साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed