{"_id":"5c84c20cbdec22141d19d654","slug":"holi-2019-bhadra-timing-know-holika-dahan-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2019: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, ये है होलिका पूजन और दहन का शुभ मुहूर्त...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2019: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, ये है होलिका पूजन और दहन का शुभ मुहूर्त...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में होलिका दहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली पर्व इस बार 20 और 21 मार्च को पड़ रहा है। 20 मार्च को होली जलाई जाएगी और 21 मार्च को रंगों का पर्व फाग मनाया जाएगा। होली के दिन भद्रा के चलते होलिका दहन रात नौ बजे होगा। होली पर्व स्थिर योग में पड़ रहा है।
2 of 5
holi
होली और दीपावली दोनों ही पर्व पूरे भारत में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाए जाते हैं। होलिका दहन का पर्व शास्त्रीय विधान से जुड़ा हुआ है। इसी दिन बुराई की पराजय हुई थी और सत्य मार्ग पर चले रहे प्रह्लाद अग्नि में भी जीवित बच गए थे।
होलिका दहन भद्रा में कभी नहीं होता। 20 मार्च को सुबह 10.45 बजे से रात 8.59 बजे तक भद्रा काल बना रहेगा। भद्रा के रहते कोई भी कार्य अनिष्ट का जन्मदाता है। फलस्वरूप होलिका दहन भद्रा बचाकर किया जाता है। वहीं होलिका पूजन भी सुबह 10.45 बजे से पहले करना शुभ होगा।
होलिका दहन का कार्य रात नौ बजे से शुरू हो जाएगा और आधी 12 बजे तक चलता रहेगा। होली के अगले दिन धुलण्डी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। दोनों दिन क्रमश: पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नक्षत्र पड़ रहे हैं। स्थिर योग में आने के कारण होली का शुभ पर्व माना गया है।
विज्ञापन
5 of 5
holika dahan in dehradun
- फोटो : amar ujala
फागुन शुक्ल पक्ष में आठ दिनों के होलाष्टक 14 मार्च को लगेंगे और फाग के दिन समाप्त होंगे। इन आठ दिनों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं किया जा सकता। संयोग यह है कि जिस दिन होलाष्टक प्रारंभ होंगे, उसी दिन संक्रांति भी है। इसके साथ ही सूर्य देव मीन रशि में प्रवेश करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।