{"_id":"619ca034aa9826087b062848","slug":"hnb-garhwal-university-students-protest-against-convocation-before-result-declared-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एचएनबी गढ़वाल विवि: प्रदर्शन के दौरान गेट फांदकर कुलपति सचिवालय परिसर में घुसे छात्र, जमकर की नारेबाजी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी गढ़वाल विवि: प्रदर्शन के दौरान गेट फांदकर कुलपति सचिवालय परिसर में घुसे छात्र, जमकर की नारेबाजी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर, गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छात्र संघ चुनाव और सभी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही दीक्षांत समारोह आयोजित करने की मांग को लेकर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने न केवल कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि छात्र गेट फांदकर कुलपति सचिवालय परिसर में घुस गए।
हंगामा बढ़ता देख कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों से वार्ता की। कुलपति ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति देखते हुए चुनाव मुश्किल हैं। लेकिन छात्र उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए। छात्रों का कहना है कि यदि 25 नवंबर तक विवि प्रशासन ने मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया तो सभी छात्र संगठन दीक्षांत समारोह का विरोध करेंगे। इसके लिए संगठनों से वार्ता चल रही है। जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालो में बिरला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, जय हो के जिलाध्यक्ष आयुष मिया, सुधांशु थपलियाल समेत अन्य छात्र शामिल रहे।
2 of 5
गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह होना है। छात्रों का कहना है कि अभी पीजी में सभी संबंधित कॉलेजो के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में छात्रों को गोल्ड मेडल किस आकलन से दिया जाएगा। यदि कोई छात्र बाद में टॉपर आता है तो उसे गोल्ड मेडल दिया जाएगा या नहीं, ये भी बड़ा सवाल है।
3 of 5
गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों का कहना है कि पीजी के 96 प्रतिशत रिजल्ट खुल गए हैं। कुछ कॉलेजो ने सेशनल परीक्षा के रिजल्ट नहीं भेजे हैं, इसलिए रिजल्ट नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में पूरी तरह से रिजल्ट न आने तक दीक्षांत समारोह कराने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से पूर्व विवि चुनाव के संबंध में निर्णय ले अथवा छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि इसके तहत एक दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का विरोध किया जाएगा। वहीं, छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र राजनीति से उभर कर कई नेता देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन विवि ने छात्रसंघ चुनाव को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
गढ़वाल विवि में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोरोना कम होने के बाद अब सभी स्कूल-कॉलेजों में कक्षाओं को ऑफलाइन संचालन शुरू हो चुका है। लेकिन गढ़वाल विवि में अभी भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है, जिससे छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। विवि को छात्र संघ चुनाव कराने पर भी जल्द फैसला लेना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।