18 मार्च 2018 से हिंदी नववर्ष की शुरुआत हो रही है। नया साल इन पांच राशियों के जातकों के लिए बुरा साबित हो सकता है।
{"_id":"5aa74a174f1c1bb9758b5148","slug":"hindu-nav-varsh-2018-bad-time-for-five-zodiac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 राशियों के जातक हो जाएं सावधान, पांच दिन बाद शुरू होने वाला है बुरा समय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इन 5 राशियों के जातक हो जाएं सावधान, पांच दिन बाद शुरू होने वाला है बुरा समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
Trending Videos
zodiac sign
18 मार्च को गुड़ी पड़वा है और इस दिन से हिन्दी नववर्ष की शुरुआत होती है। जानिए ज्योतिषाचार्य पीएसए राणा से कि इन पांच राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा।
zodiac sign
- फोटो : getty images
वृषभ राशि : इस राशि पर शनि का ढय्या पूरे वर्ष रहेगा। मन विचलित हो सकता है और छोटी-छोटी बात पर क्रोध आ सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। स्वयं के काम को ईमानदारी से करें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। बुरे प्रभाव से बचने के लिए किसी गरीब को कंबल या अन्य गर्म कपड़ों का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिचक्र
कर्क राशि : आत्मबल मजबूत रहेगा, लेकिन चिंताएं अधिक होने की संभावना बनी रहेगी। जोखिमपूर्ण काम करने से बचें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 तक व्यय अधिक और आय कम होने के आसार हैं। किसी गरीब बालक को पढ़ाई की सामग्री दान करें।
विज्ञापन
राशिचक्र
वृश्चिक राशि : आरंभ में कठिनाइयां रहेंगी। अक्टूबर में गुरु का आपकी राशि में प्रवेश होगा। समय सब प्रकार से अनुकूल रहेगा। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा और कार्यस्थल पर अनुकूलता बनी रहेगी। नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। किसी बड़े काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। फायनेंस के क्षेत्र में जाने का मन बनेगा। हर गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
