इन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो गया है। देखिए आप पर कैसा असर रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, मंगल ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इससे कई राशियों पर अच्छे-बुरे असर पड़ेंगे।
आ गया शुभ समय, इस ग्रह के योग और संयोग से चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत
मेष राशि: लाभ तथा निवेश का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों के पेशे में पदोन्नति के संकेत बन रहे हैं।
वृष राशि: सरलता से कार्य को संपादित करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए भी शुभ सयांग है। महिलाओं को भी कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि: सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आंशिक परिवर्तन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन सतर्क रहने की जरूर है। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य तक प्रतीक्षा करनी होगी। छात्राओं को इसमें अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
सिंह राशि: समय की प्रतीक्षा करते हुए कार्य तथा व्यवसाय में चयन करें। मानसिक दबाव रहेगा। महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या राशि: लाभ तथा कार्य के लिए आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए शुक्रवार विशेष लाभदायक होगा।
तुला राशि: लोगों से व्यवहार सोच समझ कर करें। दृढ़ता व कठोरता समावेश करना होगी, अन्यथा नुकसान संभव है।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय है। विशेष प्रयासों से कार्यक्षेत्रों में वृद्धि होगी।