केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष अभी तक 1 लाख 41 हजार, 600 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि 139876 श्रद्धालु दर्शन कर लौटे हैं। कपाट खुलने से लेकर अभी तक नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर अभी तक कुल 26536 शटल कर चुकी हैं। पिछले बीस दिनों से हेलीकॉप्टर प्रतिदिन औसतन दो सौ से अधिक शटल हो रही हैं।
Kedarnath: हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच चुके डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री, टिकट काउंटर पर रात तक यात्रियों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए वर्ष 2004 में अगस्त्यमुनि से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। तब, पवनहंस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर पूरे दिनभर में चार से छह शटल करता था। वर्ष 2006 में हेली कंपनियों की संख्या चार हुई। जबकि जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टरों की मानों बाढ़ सी आ गई।
वर्ष 2014 में नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर से यात्राकाल में सेवा दी। इसके बाद 2015 में 11, 2016 व 2017 में 13-13 कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते रहे। जबकि इस वर्ष नौ हेली कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा में उड़ान भर रहे हैं।
वर्ष हेली कंपनी गए यात्री आए यात्री शटल
2017 13 101933 82680 18436
2018 10 123261 98983 22504
2019 09 118444 102536 20915
2020 09 40624 40144 7469
2021 07 35392 34037 4616
2022 09 141600 139876 26536 अभी तक
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से लेकर अभी तक हेलीकॉप्टर की टिकट के लिए मारीमारी जैसी स्थिति बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से ऑफलाइन टिकट के लिए दिन से लेकर देर रात्रि तक मोबाइल फोन घनघना रहे हैं। यात्री हेलीकॉप्टर की टिकट के लिए ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए सचिवालय व सीएम कार्यालय से भी पत्र भिजवा रहे हैं। - सुशील नौटियाल, नोडल अधिकारी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा/जिला पर्यटन एवं सहासिक खेल अधिकारी, रुद्रप्रयाग।