फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी में दो साल बाद हुई इतनी बर्फबारी: बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, फिसल रहे वाहन, लगा लंबा जाम, तस्वीरें

Fri, 02 Feb 2024 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Feb 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Mussoorie after two years vehicles stuck in snow traffic jams many places Photos
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

दो साल बाद मसूरी में जमकर बर्फबारी हो रही है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बर्फबारी जारी रही। सड़कों पर बर्फ जमी होने से कई जगह वाहन फिसले जिससे जाम लगता रहा। इसके उलट बर्फबारी की सूचना पर शहर के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने छोटे-छोटे ढलानों पर फिसलने का लुत्फ उठाया। वहीं, लोग ठंड से बचने को अलाव का सहारा लेते नजर आए।



PHOTOS: बुला रहीं औली की खूबसूरत वादियां...चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, स्कीइंग का शौक है तो बस चले आइए...

शहर की सड़कों, वाहनों, घरों की छतों पर बर्फ जमने से पूरी मसूरी दोपहर तक सफेद नजर आई। धनौल्टी, बुरांशखंडा में भारी संख्या में सैलानी बर्फ देखने पहुंचे जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मसूरी की मालरोड, कंपनी गार्डन, कैमल बैक, लालटिब्बा, नागटिब्बा में पर्यटकों की भीड़ रही।

Heavy snowfall in Mussoorie after two years vehicles stuck in snow traffic jams many places Photos
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बुरांशखंडा निवासी पर्यटन व्यवसायी सुरेश कुमार कोहली ने कहा, बर्फबारी के बाद क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। नलों में पानी जम गया है। रात में तापमान माइनस तीन से चार डिग्री तक रहा।

Heavy snowfall in Mussoorie after two years vehicles stuck in snow traffic jams many places Photos
मसूरी में बर्फबारी के बाद फिसल रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला

बर्फ पड़ने के बाद वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया। कैंपटी रोड और लंढौर मार्ग पर पड़ी बर्फ में कई वाहन फंस गए। वाहनों को निकालने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धक्का लगाया। कैंपटी मार्ग में एक भारी ट्रक बर्फ पर सरककर बीच सड़क पर मुड़ गया। इससे लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in Mussoorie after two years vehicles stuck in snow traffic jams many places Photos
मसूरी में बर्फबारी के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए कई जगह बंद हो गया। एनएच अधिकारियों ने सूचना मिलने पर मौके पर चार जेसीबी मशीन भेज दी। एई अमित त्यागी ने बताया कि बुरांशखंडा, धनौल्टी, कद्दूखाल सहित चार स्थानों पर जेसीबी मशीन भेजी गई हैं। अधिकांश सड़कों से बर्फ हटा ली गई। कुछ स्थानों पर बर्फ हटाने का कार्य देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
Heavy snowfall in Mussoorie after two years vehicles stuck in snow traffic jams many places Photos
मसूरी में बर्फबारी के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

कहां कितने इंच बर्फ
- लालटिब्बा पांच
- मंलिगार चार
- मालरोड तीन
- कैमल बैक तीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed