उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा फिलहाल रोकी गई है। यात्रियों को जगह-जगह रोका गया है। वहीं फूलों की घाटी में भी पर्यटकों का आवागमन रोका गया। मंगलवार 150 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। नंदा देवी नेशनल पार्क के उपनिदेशक तरुण सलएस इसकी पुष्टि की है
Uttarakhand Rain: जगह-जगह रोके यात्री, 150 पयर्टकों का फूलों की घाटी से रेस्क्यू, शिव मूर्ति तक पहुंची गंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन