फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः पौड़ी में हुआ वज्रपात, कई खेत और गौशालाएं बहीं

Fri, 03 Jun 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jun 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in pauri karnprayag
heavy rain in pauri karnprayag - फोटो : amar ujala

पौड़ी जिले में कर्णप्रयाग के बिसोना गांव में वज्रपात होने से कई गौशालाएं और खेत बह गए। गौशाला में मौजूद कई जानवर भी बह गए। इस घटना में आधा दर्जन घरों में मलबा घुस गया।

उत्तराखंडः पौड़ी में हुआ ब्रजपात, कई खेत और गौशालाएं बहीं

heavy rain in pauri karnprayag
heavy rain in pauri karnprayag - फोटो : amar ujala

गुरुवार देर रात आदिबदरी तहसील के बिसोना गांव में वज्रपात हुआ। पहाड़ी से आए मलबे से गांव में गौशालाएं बह गई। जिसमें 50 से अधिक मवेशियों के बहने की आशंका जताई जा रही है। गांव पहुंचने के पैदल रास्ते और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं चार प्राकृतिक स्रोत भी जमींदोज हो गए हैं।

उत्तराखंडः पौड़ी में हुआ ब्रजपात, कई खेत और गौशालाएं बहीं

heavy rain in pauri karnprayag
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लाक के रौठिया गांव में बादल फटने (अतिवृष्टि) से 40 से अधिक खेत बह गए। इस दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं ने भागकर किसी प्रकार जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंडः पौड़ी में हुआ ब्रजपात, कई खेत और गौशालाएं बहीं

heavy rain in pauri karnprayag
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala

उधर, पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक की कंडारस्यूं पट्टी के अंतर्गत सौलीखंड, मल्ली सौली, भैंसवाड़ा, बमोथ और चाकीसैंण के टीला गांव और स्यूली मल्ली आदि जगहों में देर शाम अतिवृष्टि से गदेरों में उफान आ गया। इससे गांवों में दर्जनों खेत बह गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य भोपाल सिंह ने बताया कि मल्ली सौली में काफी नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed