विधानसभा चुनाव का प्रचार के आखिरी दिन सामने आए एक और स्टिंग ने सियासत में खलबली मचा दी। ये स्टिंग एक टीवी चैनल में जैसे ही प्रसारित हुआ भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस्तीफा मांग लिया।
उत्तराखंडः चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक और स्टिंग से खलबली
उधर, स्टिंग से नाराज मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा की साजिश करार देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
सोमवार को एक टीवी चैनल में एक स्टिंग प्रसारित किया गया। ये स्टिंग के एक पूर्व विधायक से संबंधित बताया जा रहा है। इसके प्रसारण के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर स्टिंग के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने आयोग को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने स्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से स्टिंग का प्रसारण किया गया।