फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर जान गंवाने वाले चारों दोस्त थे घर के इकलौते चिराग, परिवारों में मातम 

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Train Accident Incident: Four Friends who died in Accident only son in their Family
रेलवे ट्रैक पर जान गंवाने वाले चारों दोस्त - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में जमालपुर फाटक के रेलवे ट्रैक पर ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटने वाले चारों युवक अपने घर के इकलौते चिराग थे। चारों युवकों की शिनाख्त विशाल चौहान (24) पुत्र अरविंद चौहान, मयूर चौहान (25) पुत्र शशीपाल चौहान, प्रवीण चौहान (25) पुत्र अशोक चौहान और हैप्पी उर्फ गोलू (24) पुत्र प्रमोद चौहान सभी निवासी सीतापुर के रूप में हुई। कनखल में करीब एक बजे चारों युवकों का अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम हाउस से सभी के शवों को सीधी कनखल स्थित मोक्षधाम ले जाया गया। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Haridwar Train Accident Incident: Four Friends who died in Accident only son in their Family
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

चारों युवकों की एक-एक बड़ी बहन है। हादसे के बाद चारों युवकों की बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार लोगों से यही सवाल कर रही थीं कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। गुरुवार शाम को हादसे में मारे गए विशाल, मयूर, प्रवीण और हैप्पी के बीच गहरी दोस्ती थी। चारों अपने घर के इकलौते चिराग थे। संयोग देखों चारों की बड़ी बहनें हैं। 

Haridwar Train Accident Incident: Four Friends who died in Accident only son in their Family
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चारों हादसे का शिकार हुए तो एक साथ चार घरों के चिराग बुझ गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चारों की युवकों को उनके माता-पिता ने बड़े लाड़ प्यार से पाला था। बताते हैं कि घर के अकेले बेटे होने के कारण माता-पिता उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते थे। विशाल की बहन रोते हुए अपने भाई को वापस लाने की गुहार परिवार के लोगों से लगा रही थी। हर किसी का कहना था कि माता-पिता की बुढ़ापे की लाठी टूट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Train Accident Incident: Four Friends who died in Accident only son in their Family
रेलवे ट्रैक पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सीतापुर वार्ड में जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो वार्ड में कोहराम मच गया। पूरी रात यहां के लोग सो नहीं पाए। अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। जिसने सुना वहीं प्रभावित परिवारों के घर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यहां के लोग शोक में डूबे थे। चारों युवकों के घर आसपास ही होने के कारण रोने और चिखने की आवाजें सुनाई देती रही। 

विज्ञापन
Haridwar Train Accident Incident: Four Friends who died in Accident only son in their Family
हरिद्वार में रेलवे ट्रेक पर धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद ज्वालापुर पुलिस दो युवकों के चेहरे की फोटो खिंची थी। इसी आधार पर दो की पहचान हो पाई थी। जबकि दो के चेहरे बुरी तरह से कुचल गए थे और उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। लोगों ने फोटो के आधार पर बताया कि एक युवक विशाल चौहान और दूसरा हैप्पी उर्फ गोलू है। देर रात तक जब दो अन्य युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को बताया कि मयूर चौहान व प्रवीण चौहान भी उनके साथ ही गए थे। इसके बाद कपड़ों के आधार पर इन दोनों की पहचान हो पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed