फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun builder puneet agrawal booked for abetment of suicide business dispute alleged uttarakhand news

देहरादून: बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, मौके पर मिला सुसाइड नोट

Tue, 27 Oct 2026 11:35 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 27 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

देहरादून में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई ने व्यापारिक लेन-देन को लेकर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dehradun builder puneet agrawal booked for abetment of suicide business dispute alleged uttarakhand news
बिल्डर पुनीत अग्रवाल - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

रायपुर थाना में बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला एटीएस, देहरादून में रहने वाले पंकज मित्तल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। मृतक के भाई अजय मित्तल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यापारिक लेन-देन के चलते पंकज को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे पंकज मित्तल दो मंजिला इमारत से नीचे गिरे हुए मिले थे। उनके सिर पर चोट लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। शिकायत के अनुसार, सुसाइड नोट में बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर व्यापारिक लेन-देन को लेकर मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सुसाइड नोट में दर्ज आरोपों की की जांच करेगी
पंकज मित्तल मूल रूप से पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले थे। उनके भाई अजय मित्तल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात 11:24 बजे प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक देवड़ी को सौंपी है। अब पुलिस सुसाइड नोट में दर्ज आरोपों, व्यापारिक लेन-देन से जुड़े तथ्यों और घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बिल्डर पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed