कोविड मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में धर्मनगरी हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता अब भी बरकरार है। अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू होने और बाहरी राज्यों से यात्रियों के आने से निगेटिव जांच रिपोर्ट खानापूर्ति में सिमट गई है। निजी वाहनों से आने वालों की बॉर्डर पर चेकिंग की औपचारिकता हो रही है। जबकि रोडवेज की बसों से आने वाले यात्रियों के लिए रिपोर्ट की बाध्यता नहीं है। ऐसे में वीकेंड पर भीड़ उमड़ रही है और कोविड संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। यहां हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर पार्किंग भी फुल हो रही है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के अनलॉक होने के साथ उत्तराखंड भी कोविड कर्फ्यू में बाजारों के खुलने की छूट है। कोविड कर्फ्यू की एसओपी में हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को बरकरार रखा है। बाहरी राज्यों के यात्रियों की भीड़ उमड़ने के साथ एसओपी का पालन नहीं हो रहा है।
हरिद्वार: वीकेंड में हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़, कहीं ये कोरोना की तीसरी लहर को बुलावा तो नहीं, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:27 PM IST
सार
हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहरी लोग आ रहे हैं। वीकेंड पर हरकी पैड़ी सील करनी पड़ी थी। पार्किंगों में वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल रही है। अधिकतर लोग बिना रोकटोक और निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन